छत्तीसगढ़ में राज्यसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है. वहीं आज कांग्रेस प्रत्याशी फूलो देवी नेताम ने विधानसभा पहुंचकर अपना नामांकन दाखिल किया. इस दौरान नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत सहित कांग्रेस के कई विधायक मौजूद रहे. फूलो देवी नेताम दूसरी बार राज्यसभा जाने की तैयारी में हैं और पार्टी नेताओं ने उनके नामांकन के दौरान एकजुटता दिखाई.
नामांकन से पहले भूपेश बघेल का लिया आशीर्वाद
वहीं नामांकन से पहले पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल फूलो देवी नेताम के निवास पहुंचे. निवास पहुंचकर उन्होंने फूलो देवी नेताम को दोबारा राज्यसभा प्रत्याशी बनने पर दी बधाई दी. दुसरी तरफ BJP की लक्ष्मी वर्मा ने भी शक्ति प्रदर्शन करते हुए नामांकन भरा.
राज्यसभा चुनाव को लेकर क्या बोलीं फूलो देवी नेताम?
वहीं राज्यसभा का दोबारा प्रत्याशी बनाए जाने पर फूलो देवी नेताम ने कहा – मैं कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व का आभार जताती हूं. और जिस आधार पर उन्होंने मुझे राज्यसभा क प्रत्याशी बनाया है. उस पर मैं खरा उतरने का प्रयास करूंगी.
कौन हैं फूलो देवी नेताम?
- फूलो देवी नेताम छत्तीसगढ़ के आदिवासी बाहुल्य बस्तर संभाग से ताल्लुक रखती हैं.
- नेताम लंबे वक्त से राजनीति में सक्रिय हैं. कांग्रेस पार्टी संगठन में अलग-अलग पदों पर कार्य करने का अनुभव है.
- फूलो देवी गांधी परिवार की करीबी मानी जाती हैं. ऐसा कहा जाता है कि सोनिया गांधी की पंसद के आधार पर उनका चयन हुआ.
- छत्तीसगढ़ महिला कांग्रेस की अध्यक्ष और पार्टी कार्य समिति की अध्यक्ष रह चुकी हैं.
- वर्तमान में फूलो देवी नेताम राज्यसभा सांसद हैं, उनका कार्यकाल 9 अप्रैल को खत्म हो रहा है.



















