ब्रेकिंग खबरें

छत्तीसगढ़

रायपुर के सोनडोंगरी चौक पर बनेगा ओवरपास, ट्रैफिक जाम से मिलेगी राहत

रायपुर। राजधानी रायपुर में बढ़ते ट्रैफिक दबाव को कम करने और सड़क दुर्घटनाओं पर नियंत्रण के लिए रिंग रोड क्रमांक-2 पर टाटीबंध से भनपुरी के बीच स्थित सोनडोंगरी चौक पर ओवरपास (ओवरब्रिज) का निर्माण किया जाएगा। राज्य सरकार ने इसके लिए 43.89 करोड़ रुपए की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान कर दी है। वित्त विभाग की सहमति के बाद लोक निर्माण विभाग ने आदेश जारी कर दिए हैं और जल्द ही निर्माण कार्य के लिए टेंडर आमंत्रित किए जाएंगे।

सोनडोंगरी चौक, गोगांव के पास स्थित एक प्रमुख जंक्शन है, जहां दिनभर भारी यातायात का दबाव रहता है। यह मार्ग गोगांव, गुमा और तेंदुआ सहित आसपास के ग्रामीण एवं औद्योगिक क्षेत्रों को जोड़ता है। यहां ओवरपास बनने से ट्रैफिक जाम की समस्या में कमी आएगी और लोगों को आवागमन में बड़ी राहत मिलेगी।

गौरतलब है कि रिंग रोड-2 पर हीरापुर चौक, सरोरा चौक और जरवाय मार्ग स्थित बंगाली होटल के पास भी नए ओवरब्रिजों का निर्माण कार्य जारी है। इन तीनों ओवरब्रिजों पर करीब 117 करोड़ रुपए की लागत आएगी।

प्रोजेक्ट एक नजर में

  • हीरापुर चौक ओवरब्रिज – 49.40 करोड़ रुपए
  • बंगाली होटल ओवरब्रिज – 23.89 करोड़ रुपए
  • सरोरा चौक ओवरब्रिज – 43.76 करोड़ रुपए
  • सोनडोंगरी चौक ओवरपास – 43.89 करोड़ रुपए

इन सभी परियोजनाओं के दो साल के भीतर पूरा होने की संभावना है। ओवरब्रिज और ओवरपास बनने से ट्रैफिक जाम की समस्या कम होगी और औद्योगिक व व्यापारिक गतिविधियों को भी गति मिलेगी।

What's your reaction?

Related Posts