ब्रेकिंग खबरें

छत्तीसगढ़ट्रेंडिंगराष्ट्रीय

महिला आरक्षण पर सब साथ रहेंगे तो सभी दलों को फायदा मिलेगा, 2024 के नतीजे गवाह: मोदी

पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि विकसित भारत का मतलब केवल उत्तम प्रकार के रेल और रास्ते या आर्थिक प्रगति के आंकड़े नहीं हैं. हम चाहते हैं कि विकसित भारत जिसके नीति निर्धारण में सबका साथ, सबका विकास का मंत्र समाहित हो. देश की 50 फीसदी जनसंख्या नीति निर्धारण का हिस्सा बने.

पीएम नरेंद्र मोदी ने लोकसभा में नारी शक्ति वंदन विधेयक पर अपने वक्तव्य रखते हुए कहा कि हमारे देश में जबसे महिला आरक्षण को लेकर चर्चा हुई. उसके बाद जब-जब चुनाव आया है. हर चुनाव में महिलाओं को मिलने वाले इस अधिकार का जिस-जिस ने विरोध किया है, देश की महिलाओं ने उन्हें माफ नहीं किया है. उनका हाल बुरे से बुरे किया है. 2024 के चुनाव में ऐसा नहीं हुआ है. ऐसा इसलिए नहीं हुआ, क्योंकि सबने सहमति से पारित किया. किसी के पक्ष में राजनीतिक फायदा नहीं हुआ.

पीएम मोदी ने कहा किभारत के संसदीय लोकतंत्र के इतिहास में ये वैसे ही पल हैं, 25-30 साल पहले आवश्यकता महसूस हुई, लागू कर देते और परिपक्त्ता तक पहुंचा देते और उसमें सुधार भी होते. हमारी हजारों साल की लोकतंत्र की एक विकास यात्रा रही है. इस विकास यात्रा में नए आयाम जोड़ने का शुभ अवसर सदन के सभी साथियों को मिला.

पीएम मोदी ने कहा कि हम सब भाग्यवान हैं. हमारे लिए सौभाग्य है कि हम नीति निर्धारण का हिस्सा बन सके.हम भारतीय सब मिलकर देश को नई दिशा देने जा रहे हैं. पीएम मोदी ने कहा कि 21वीं सदी में भारत एक नए आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ रहा है. विश्व में भी हम स्वीकृति अनुभव कर रहे हैं. इस समय को हमने विकसित भारत के संकल्प के साथ जोड़ा है. विकसित भारत का मतलब केवल उत्तम प्रकार के रेल और रास्ते या आर्थिक प्रगति के आंकड़े नहीं हैं. हम चाहते हैं कि विकसित भारत जिसके नीति निर्धारण में सबका साथ, सबका विकास का मंत्र समाहित हो. देश की 50 फीसदी जनसंख्या नीति निर्धारण का हिस्सा बने.

पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि मैं अति पिछड़े समाज से आता हूं. यह संविधान की ताकत है कि इतने पिछले समाज के व्यक्ति को देश ने इतना बड़ा दायित्व दिया है. मैं देश का और संविधान निर्माताओं का ऋणी हूं.

यह राष्ट्रहित का निर्णय

पीएम मोदी ने कहा कि हमारी बेटियां कमाल कर रही हैं. उसको हिस्सेदारी रोकने के लिए क्यों अपनी ताकत गवां रहे हैं. इसे राजनीतिक के तराजू से मत तौलिए. यह राष्ट्रहित का निर्णय है.

उन्होंने कहा कि आज का अवसर, एक साथ बैठकर, एक दिशा में सोचकर विकसित भारत बनाने में नारी शक्ति की भागीदारी को स्वीकार करने का अवसर है.

पीएम मोदी ने कहा कि नारी शक्ति हमारा निर्णय तो देखेगी और निर्णय से ज्यादा हमारी नियत को देखेगी. हमारी नीयत की खोट हमारी नारी शक्ति कभी माफ नहीं करेगी.

What's your reaction?

Related Posts