छत्तीसगढ़ में बढ़ती गर्मी और हीटवेव जैसी परिस्थितियों को देखते हुए सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। राज्य के सभी स्कूल 20 अप्रैल से बंद कर दिए जाएंगे। यह निर्णय शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव द्वारा लिया गया है, जिसमें कहा गया है कि छात्रों की सुरक्षा और स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए यह कदम जरूरी था। भीषण गर्मी के कारण बच्चों के स्वास्थ्य पर असर पड़ने की आशंका को देखते हुए स्कूलों को अस्थायी रूप से बंद रखने का निर्णय लिया गया है। अधिकारियों के अनुसार, मौसम की स्थिति सामान्य होने के बाद ही स्कूलों के संचालन पर आगे निर्णय लिया जाएगा।
छत्तीसगढ़ के स्कूल 20 अप्रैल से हो जाएंगे बंद
छत्तीसगढ़ में भीषण गर्मी को देखते हुए स्कूल शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने विस्तार न्यूज पर बड़ा ऐलान किया है. उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री से बातचीत की है, और हमने यह फैसला लिया है कि शासकीय और निजी स्कूल 20 अप्रैल यानी सोमवार से बंद रहेगी. यह फैसला छत्तीसगढ़ में पढ़ रही भीषण गर्मी को देखते हुए लिया गया है. जल्द ही आर्डर जारी कर दिया जाएगा.



















