ब्रेकिंग खबरें

व्यापारट्रेंडिंगराष्ट्रीय

Gold Silver Price Today April 16: चांदी ₹4,000 उछली, सोना भी हुआ महंगा, अपने शहर में देख लें 24K, 22K, 18K का रेट

Gold Silver Rate Today April 16, 2026: सोने और चांदी की कीमत में आज तेजी आई है। एमसीएक्स पर सोना करीब 800 रुपये महंगा हुआ है जबकि चांदी की कीमत में 4,000 रुपये की तेजी आई है। आइए, यहां सोने-चांदी की कीमतों से जुड़े हर अपडेट के बारे में जानते हैं।

नई दिल्लीब: सोने और चांदी की कीमत में आज तेजी आई है। एमसीएक्स पर शुरुआती कारोबार में सोना करीब 800 रुपये उछला है जबकि चांदी की कीमत में 3,000 रुपये की तेजी आई है। 5 मई की डिलीवरी वाली चांदी पिछले सत्र में 2,51,742 रुपये प्रति किलो के भाव पर बंद हुई थी और आज 2,55,500 रुपये पर खुला। शुरुआती कारोबार में यह 3,993 रुपये की तेजी के साथ 2,55,735 रुपये तक पहुंचा।

सुबह 10 बजे यह 2,989 रुपये यानी 1.19 फीसदी तेजी के साथ 2,54,731 रुपये पर ट्रेड कर रहा था। इसी तरह 5 जून की डिलीवरी वाला सोना पिछले सत्र में 1,53,948 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर बंद हुआ था और आज 1,54,651 रुपये पर खुला। शुरुआती कारोबार में यह 861 रुपये की तेजी के साथ 1,54,809 रुपये तक पहुंचा। 10 बजे यह 675 रुपये की तेजी के साथ 1,54,623 रुपये पर ट्रेड कर रहा था।

सर्राफा कीमतें

सर्राफा बाजार में भी सोने और चांदी की कीमत में तेजी आई है। गुड रिटर्न्स के मुताबिक 24 कैरेट वाला सोना 220 रुपये की तेजी के साथ 1,55,570 रुपये पर ट्रेड कर रहा है। 22 कैरेट वाले सोने में 200 रुपये की तेजी आई है और यह 1,42,600 रुपये पर ट्रेड कर रहा है। 18 कैरेट वाला सोना 170 रुपये की तेजी के साथ 1,16,680 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है। चांदी 1,000 रुपये की तेजी के साथ 2,70,000 रुपये प्रति किलो पर है।

दिल्ली में सर्राफा कीमत

अक्षय तृतीया से पहले राष्ट्रीय राजधानी के सराफा बाजार में सोने और चांदी की कीमतों में तेजी आई। आभूषण विक्रेताओं और स्टॉकिस्ट की ताजा लिवाली से ऐसा हुआ। बुधवार को बाजार बंद होने तक चांदी चढ़कर 2.57 लाख रुपये प्रति किलो हो गई। वहीं, सोना बढ़कर 1.58 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया।

अक्षय तृतीया का इम्पैोक्ट

अक्षय तृतीया से पहले आभूषण विक्रेताओं और स्टॉकिस्ट की ताजा लिवाली ने सोने और चांदी की कीमतों को सहारा दिया। अक्षय तृतीया को कीमती धातुओं की खरीद के लिए शुभ दिन माना जाता है। इस साल अक्षय तृतीया 19 अप्रैल है। श्रृंगार हाउस ऑफ मंगलसूत्र लिमिटेड के सीएमडी चेतन थडेश्वर ने कहा, ‘अक्षय तृतीया आभूषण उद्योग के लिए सबसे खास समय में से एक है। यह परंपरा और सोने से जुड़े मूल्य की वजह से चलता है।’

उन्होंने कहा, ‘वैसे तो सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव देखा गया है। लेकिन, ग्राहकों का इरादा मजबूत बना हुआ है। वे हल्के, कई तरह से इस्तेमाल होने वाले और डिजाइन वाले आभूषणों को पसंद कर रहे हैं जो बदलती जीवनशैली के हिसाब से हों।’

What's your reaction?

Related Posts