ब्रेकिंग खबरें

व्यापार

इस IPO को निवेशकों का शानदार समर्थन, पहले दिन 69% हो गया सब्सक्राइब, जानें डिटेल

इंफ्रास्ट्रक्चर सेक्टर के प्रमुख इन्वेस्टमेंट ट्रस्ट सिटियस ट्रांसनेट इन्वेस्टमेंट ट्रस्ट का IPO पहले दिन ही अच्छी रिस्पॉन्स पा रहा है। बोली के पहले दिन शुक्रवार को यह इश्यू 69 प्रतिशत सब्सक्राइब हो गया। अगर आप भी आईपीओ के जरिये कमाई चाहते हैं तो आपके लिए आज से इस आईपीओ में बोली लगाने का शानदार मौका है। इस आईपीओ का सब्सक्रिप्शन 21 अप्रैल 2026 को बंद हो जाएगा। इन्वेस्टमेंट ट्रस्ट सिटियस ट्रांसनेट इन्वेस्टमेंट ट्रस्ट ने बीते गुरुवार को ही एंकर निवेशकों से ₹497.25 करोड़ जुटा लिए थे। 

पहले दिन का सब्सक्रिप्शन डिटेल्स

कुल पेश किए गए यूनिट्स: 6,13,88,850

प्राप्त बोलियां: 4,23,52,050 (69% सब्सक्रिप्शन)

अन्य निवेशकों की कैटेगरी: 1.16 गुना सब्सक्राइब

संस्थागत निवेशकों की कैटेगरी: 30 प्रतिशत सब्सक्राइब

IPO की मुख्य बातें

इश्यू साइज: ₹1,105 करोड़

प्राइस बैंड: ₹99 से ₹100 प्रति यूनिट

बोली की अंतिम तिथि: 21 अप्रैल 2026 (सोमवार तक)

IPO से जुटाई गई रकम का उपयोग

कंपनी इस आईपीओ से प्राप्त धनराशि का उपयोग मुख्य रूप से SRPL Roads Private Limited में हिस्सेदारी खरीदने के लिए करेगी। इसके अलावा, कई प्रोजेक्ट स्पेशल पर्पज व्हीकल्स (SPVs) में आंशिक या पूर्ण हिस्सेदारी अधिग्रहण की भी योजना है। इनमें थ्रिसूर एक्सप्रेसवे लिमिटेड, जोराबाट शिलॉन्ग एक्सप्रेसवे लिमिटेड, ढोला इंफ्रा प्रोजेक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड और दिबांग इंफ्रा प्रोजेक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड शामिल हैं। साथ ही, फंड का एक हिस्सा सामान्य कॉर्पोरेट जरूरतों को पूरा करने में भी लगाया जाएगा।

बुक रनिंग लीड मैनेजर्स की भूमिका

इस आईपीओ के लिए कंपनी ने एक्सिस कैपिटल, एम्बिट और आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज को बुक रनिंग लीड मैनेजर्स नियुक्त किया है, जो इश्यू के संचालन और निवेशकों तक पहुंच बनाने में अहम भूमिका निभा रहे हैं। बाजार विशेषज्ञों के मुताबिक, पहले दिन 69 प्रतिशत सब्सक्रिप्शन मिलना एक सकारात्मक संकेत है और इसे मजबूत शुरुआत के रूप में देखा जा रहा है।

What's your reaction?

Related Posts