ब्रेकिंग खबरें

छत्तीसगढ़

रायपुर के एक अपार्टमेंट में अचानक लगी आग, फायर ब्रिगेड ने कड़ी मशक्कत के बाद पाया काबू, 6 मंजिला थी इमारत

•             रायपुर के एक अपार्टमेंट में अचानक लगी आग

•             आगजनी की घटना से फैली अफरा-तफरी

•             दमकल विभाग ने कड़ी मशक्त के बाद पाया काबू

•             कहा जा रहा है कि आग लगने का कारण एसी फटना है

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के अपार्टमेंट में शुक्रवार को अचानक आग लग गई। घटना रायपुर के दलदल सिवनी इलाके में एक अपार्टमेंट में लगी थी। शुरुआती जानकारी के अनुसार, आग एसी फटने के कारण लगी थी। आग लगने से पूरे अपार्टमेंट में धुआं फैल गया। जिसके बाद अपार्टमेंट में रहने वाले घबराकर बाहर आए। आगजनी की जानकारी फायर ब्रिग्रेड की टीम की दी गई। आग लगने की जानकारी मिलते ही फायर ब्रिग्रेड की टीम मौके पर पहुंची। कड़ी मशक्कत के बाद फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर काबू पाया। घटना मोवा थाना क्षेत्र की है।

दोपहर में अचानक लगी आग

जानकारी के अनुसार, दोपहर करीब डेढ़ बजे आगजनी की घटना सामने आई थी। मोवा थाना क्षेत्र के सुमित होलसेल के पास स्थित 6 मंजिला अपार्टमेंट के तीसरे फ्लोर में अचानक एसी फट गया। जिससे पूरे फ्लोर में आग लग गई। आग लगने की जानकारी मिलते ही पूरे घर में धुआं फैल गया। जिसके बाद फ्लैट में रहने वाली सभी लोग बाहर आए।

आग ने लिया विकराल रूप

आग इतनी तेजी से फैली कि कुछ ही मिनटों में पूरे अपार्टमेंट में फैल गई। जैसे ही आग लगी, पूरे फ्लैट में धुआं फैल गया और लोग घबराकर अपने-अपने फ्लैट से बाहर निकलने लगे। देखते ही देखते पूरा अपार्टमेंट खाली करा लिया गया।

1 घंटे बाद आग पर पाया काबू

सूचना मिलते ही दमकल की गाड़ी मौके पर पहुंची। टीम ने आग बुझाने का काम शुरू किया। करीब 1 घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। अधिकारियों के अनुसार इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई है। फिलहाल आग लगने की घटना के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। शुरुआती अनुमान के अनुसार, बिजली लाइन में तकनीकी खराबी के कारण यह हादसा हुआ है।

What's your reaction?

Related Posts