ब्रेकिंग खबरें

छत्तीसगढ़ट्रेंडिंगराष्ट्रीय

छत्तीसगढ़ में भीषण गर्मी से राहत के आसार, कई जिलों में बारिश की संभावना

छत्तीसगढ़ में पड़ रही भीषण गर्मी से जल्द राहत मिलने की उम्मीद है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में राज्य के कई हिस्सों में बारिश होने की संभावना है, जिससे तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है। छत्तीसगढ़ के कई जिलों जैसे रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग और राजनांदगांवमें हल्की से मध्यम बारिश के आसार जताए गए हैं। इसके साथ ही कुछ इलाकों में गरज-चमक और तेज हवाएं भी चल सकती हैं।

छत्तीसगढ़ में गर्मी का थर्ड डिग्री टॉर्चर जारी है. सूरज के तीखे तेवर से लोग परेशान हैं. राज्य के कई जिलों को अधिकतम तापमान 40 डिग्री के पार पहुंच रहा है. रायपुर और दुर्ग संभाग पर सबसे ज्यादा असर दिखाई दे रहा है. वहीं, गर्मी के सितम से थोड़ी राहत मिलने वाली है. बिलासपुर सबसे गर्म शहर

पिछले 24 घंटों में छत्तीसगढ़ के अधिकतम तापमान में कोई विशेष परिवर्तन नहीं हुआ.

छत्तीसगढ़ का सबसे गर्म शहर बिलासपुर रहा. यहां सोमवार (27 अप्रैल) को अधिकतम तापमान 44.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया.

रायपुर में 44.2 डिग्री, पेंड्रा रोड में 42.5 डिग्री, अंबिकापुर में 41.5 डिग्री, जगदलपुर में अधिकतम तापमान 38.1 डिग्री सेल्सियस मापा गया.

प्रदेश का सबसे ठंडा शहर अंबिकापुर रहा, जहां न्यूनतम तापमान 24.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.

आने वाले दिनों में मौसम कैसा रहा?

मौसम विभाग ने मध्य छत्तीसगढ़ में हीटवेव चलने की चेतावनी जारी की है.

रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग, राजनांदगांव, बालौद, कबीरधाम, बेमेतरा समेत 10 जिलों में ग्रीष्म लहर की चेतावनी जारी की है.

मनेंद्रगढ़, कोरिया, सूरजपुर, बलरामपुर, गरियाबंद, कोंडागांव और बस्तर में गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है.

अगले दो दिनों में अधिकतम तापमान में कोई विशेष परिवर्तन देखने को नहीं मिलेगा. इसके बाद टेम्प्रेचर में 2 से 3 डिग्री की गिरावट दर्ज की जाएगी.

उत्तर प्रदेश में दो, असम में एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन एक्टिव है. वहीं महाराष्ट्र में एंटी साइक्लोनिक सर्कुलेशन सक्रिय है.

एमपी, महाराष्ट्र, कर्नाटक, तमिलनाडु और यूपी, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल से होकर ट्रफ लाइन गुजर रही है.

इन सारी मौसम गतिविधियों का असर छत्तीसगढ़ पर पड़ेगा.

What's your reaction?

Related Posts