ब्रेकिंग खबरें

राष्ट्रीयट्रेंडिंगराजनीति

भवानीपुर की जंग पर सियासत गरम: रुझानों से गदगद शुभेंदु अधिकारी, बोले- “सनातनियों को धन्यवाद”

पश्चिम बंगाल में वोटों की जारी गिनती के बीच भारतीय जनता पार्टी शुरुआती रुझानों से गदगद है। चुनाव आयोग के आंकड़ों में भाजपा ने 140 से ज्यादा सीटों पर बढ़त बना ली है और ऐसे में ममता बनर्जी का किला ढहता नजर आ रहा है। भाजपा के लिए दूसरी खुशखबरी भी सामने आई है जहां भवानीपुर सीट पर शुभेंदु अधिकारी ने टीएमसी प्रमुख ममता बनर्जी के मुकाबले बढ़त बना ली है। चुनाव आयोग के मुताबिक ममता बनर्जी भवानीपुर विधानसभा सीट पर दूसरे चरण की काउंटिंग के बाद शुभेंदु अधिकारी से 1,558 मतों के अंतर से पीछे हो गई हैं। इस पर शुभेंदु अधिकारी का रिएक्शन सामने आया है। उन्होंने इसके लिए सनातनी हिंदुओं को शुक्रिया कहा है।

शुभेंदु अधिकारी ने सोमवार को एक बयान में कहा, “भवानीपुर में पहला राउंड मुस्लिम बहुल इलाके का था, जिसमें मैं करीब 2000 वोटों से पीछे चल रहा था। दूसरे राउंड के बाद मैं 2200 वोटों से आगे चल रहा हूं। यह हिंदुओं का इलाका था। अब ममता बनर्जी पीछे चल रही हैं। मैं हर उस सनातनी हिंदू का धन्यवाद करना चाहता हूं, जिन्होंने मेरे पक्ष में वोट डाला है। भवानीपुर में ममता बनर्जी एक बार फिर हारने वाली हैं।”

बता दें कि भवानीपुर का मुकाबला प्रतिष्ठा की लड़ाई के रूप में देखा जा रहा है। यहां मतगणना के कुल 20 दौर होने हैं जहां पहले दौर में ममता बनर्जी 1,996 वोटों से आगे थीं। वहीं दूसरे दौर के बाद अधिकारी ने बढ़त बना ली। हालांकि तीसरे दौर में बनर्जी एक बार फिर आगे हो गई हैं।

इस बीच खबर लिखे जाने तक भाजपा ने बंगाल में बड़ी बढ़त बना ली है। चुनाव आयोग के रुझानों में भाजपा को बहुमत मिल गया है और पार्टी राज्य की 294 में से 147 सीटों पर आगे हो गई है। इस पर प्रतिक्रिया देते हुए अधिकारी ने यह भी कहा कि TMC का खेल अब खत्म हो चुका है। उन्होंने कहा, “हिंदू समुदाय के सभी लोग प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के समर्थन में एकजुट हैं। मतगणना के चार दौर पूरे होने के बाद भाजपा राज्य में अपनी सरकार बना रही है। हिंदू ईवीएम का मतलब भाजपा है, मुस्लिम ईवीएम का मतलब तृणमूल कांग्रेस है। सिवाय मालदा, मुर्शिदाबाद और उत्तर दिनाजपुर के लोगों ने कांग्रेस को वोट दिया है।” उन्होंने तृणमूल कांग्रेस के आरोपों का जवाब देते हुए कहा, “रोने दीजिए. खतम पूरा खतम।”

What's your reaction?

Related Posts