आजकल की भागदौड़ भरी लाइफ में जंक फूड लोगों की पहली पसंद बन चुका है। पिज्जा, बर्गर, मोमो, चाऊमीन और फ्रेंच फ्राईज जैसे फूड आइटम्स स्वाद में भले ही लाजवाब लगते हों, लेकिन सेहत के लिए ये किसी खतरे से कम नहीं हैं। इनमें जरूरत से ज्यादा तेल, नमक, मैदा और प्रिजर्वेटिव्स का इस्तेमाल किया जाता है, जो शरीर को धीरे-धीरे नुकसान पहुंचाते हैं। कई बार इन फूड्स को बनाने में पुराने और बार-बार गर्म किए गए तेल का इस्तेमाल होता है। ऐसा तेल शरीर में खराब कोलेस्ट्रॉल बढ़ाने, मोटापा, पाचन संबंधी दिक्कतें और दिल की बीमारियों का खतरा बढ़ा सकता है। इसके अलावा ज्यादा जंक फूड खाने से शरीर में सुस्ती, स्किन प्रॉब्लम्स और एनर्जी की कमी जैसी परेशानियां भी होने लगती हैं। यही वजह है कि हेल्थ एक्सपर्ट्स जंक फूड कम खाने और हेल्दी डाइट अपनाने की सलाह देते हैं। अगर आप कुछ समय के लिए भी पिज्जा-बर्गर जैसी चीजों से दूरी बना लें, तो शरीर में कई पॉजिटिव बदलाव देखने को मिल सकते हैं। चलिए बताते हैं ये बदलाव क्या होंगे।
1 महीने बाद शरीर में क्या बदलाव होंगे-
- ओवरईटिंग से बचेंगे
नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ हेल्थ (NIH) की रिपोर्ट के मुताबिक, जब हम जंक फूड खाते हैं तो क्रेविंग और बढ़ जाती है। इससे कई बार लोग ओवरईटिंग कर जाते हैं और ज्यादा चीजें खा लेते हैं। इससे भूख लगने की क्षमता स्थिर नहीं रहती और हम जरूरत से ज्यादा चीजें खा लेते हैं। ओवरईटिंग करने से वजन तेजी से बढ़ता है और शरीर फूल भी जाता है। कई लोगों का शरीर ऐसा होता है जो प्रोसेस्ड फूड खाने से फूलता है क्योंकि इसमें चीनी और मैदा ज्यादा होते हैं।
- वजन कंट्रोल में रहेगा
जंक फूड 1 महीने तक छोड़ने से शरीर में एक्स्ट्रा कैलोरी और फैट की मात्रा कम होती है, जिससे वजन कंट्रोल में आने लगता है। अगर आपका वजन बार-बार तेजी से बढ़ता है तो जंक फूड आज से ही खाना बंद करें। इसमें इस्तेमाल होने वाला तेल पेट की चर्बी भी बढ़ाता है।
- पाचन बेहतर होगा
पेट दर्द, ऐंठन, मरोड़, कब्ज, गैस जैसी समस्याओं से परेशान रहते हैं, तो इसके पीछे आपका जंक फूड हो सकता है। जंक फूड में मौजूद मैदा-चीनी जल्दी हजम नहीं होते हैं और यही कारण है कि पेट से जुड़ी समस्याएं होने लगती हैं। अगर आप 1 महीने तक जंक फूड नहीं खाते हैं, तो पाचन से जुड़ी दिक्कतें नहीं होंगी।
- शरीर रहेगा एक्टिव
जंक फूड आपका पेट भर सकता है लेकिन ये आपको कोई भी न्यूट्रिशन नहीं देता। इसकी जगह अगर आप हरी सब्जियां, फल, नट्स खाते हैं, तो शरीर में फूर्ति बनी रहेगी। जंक फूड अक्सर शरीर में सुस्ती और थकान बढ़ाता है, क्योंकि इसमें पोषण कम और अनहेल्दी फैट ज्यादा होता है। वहीं हेल्दी डाइट अपनाने से शरीर दिनभर ज्यादा एक्टिव और फ्रेश महसूस करता है। इससे काम करने की क्षमता बेहतर होती है।
- दिल-दिमाग रहेगा एक्टिव
जंक फूड में अक्सर बार-बार गर्म किया हुआ तेल और ट्रांस फैट इस्तेमाल होता है, जो शरीर में खराब कोलेस्ट्रॉल (LDL) बढ़ा सकता है। अगर आप ऐसे अनहेल्दी फूड से दूरी बनाते हैं, तो कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल में रखने में मदद मिल सकती है। इससे दिल पर अतिरिक्त दबाव कम पड़ता है और हार्ट हेल्थ बेहतर बनी रहती है। हाई कोलेस्ट्रॉल होने पर धमनियों में फैट जमा होने लगता है, जिससे दिल को ब्लड पंप करने के लिए ज्यादा मेहनत करनी पड़ सकती है। वहीं दिमाग भी एक बुरी लत से शरीर को छुड़ाने का सिग्नल बार-बार देता रहता है, ऐसे आपको जंक फूड की क्रेविंग खत्म होने लगेगी।
- स्किन पर दिखेगा असर
चेहरा काला, धब्बे, पिंपल्स वाला बन चुका है, तो 1 महीना जंक फूड छोड़कर देखिए। आपके चेहरे पर गजब का निखार आएगा। ज्यादा ऑयली फूड खाने से डलनेस आती है और कोलेजन कम होने लगता है। यही कारण है कि स्किन काली और रूखी दिखती है।



















