ब्रेकिंग खबरें

राष्ट्रीयट्रेंडिंगराजनीति

PM मोदी की अपील पर BJP सांसद सुधांशु त्रिवेदी का बड़ा बयान, बोले- ‘यह ठीक उसी तरह है जैसे सुनामी…’

बीजेपी सांसद सुधांशु त्रिवेदी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील का समर्थन करते हुए विपक्ष पर जोरदार हमला बोला है. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने जो कुछ भी कहा है, वह सरकार का कर्तव्य है. यह ठीक उसी तरह है जैसे सुनामी या तूफान के खतरे के समय सरकार लोगों को एहतियात बरतने की सलाह देती है. इसका यह मतलब नहीं है कि सरकार किसी की स्वतंत्रता पर प्रतिबंध लगाने की कोशिश कर रही है.

उन्होंने कहा, ”हर व्यक्ति, गांव, शहर, जिले और क्षेत्र की पूरी व्यवस्था के लिए आवश्यक होता है. मुझे लगता है कि विपक्ष एक बार फिर वही गलती कर रहा है. सरकार का विरोध, बीजेपी और पीएम नरेंद्र मोदी का विरोध करते-करते देश विरोध की सीमा में कब चला जा रहा है, ये वो तय नहीं कर पाता है.”

‘विपक्ष अराजकता पैदा करके राजनैतिक हित साधना चाहता है’

सुधांशु त्रिवेदी ने सवाल किया, ”मैं विपक्ष से स्पष्ट पूछना चाहता हूं कि आज वो बताएं कि विश्व का ऐसा कौन क्षेत्र है जो इस समय किसी न किसी आर्थिक, सामरिक या ऊर्जा संकट से नहीं जूझ रहा है. चाहे वो अमेरिका हो, यूरोप हो, मिडिल ईस्ट हो. हम विपक्ष से पूछना चाहते हैं कि आप भारत के भविष्य की आर्थिक और ऊर्जा सुरक्षा को सुनिश्चित करने के पक्ष में हैं या नहीं हैं. हम यह पूछना चाहते हैं कि जिस प्रकार से आप सामाजिक और राजनैतिक स्तर पर अराजकता पैदा करके अपने राजनैतिक हित को साधना चाहते हैं. क्या आप इस समय आर्थिक और सुरक्षा के विषय के ऊपर अव्यवस्था उत्पन्न करके उसी प्रकार राजनैतिक हित साधने का प्रयास नहीं कर रहे हैं?”

पूरी दुनिया के ‘समंदर’ में ‘सुनामी’ आई हुई है- सुधांशु त्रिवेदी

बीजेपी सांसद ने आगे कहा, ”आज भारत की स्थिति उस जहाज की तरह है जब पूरे दुनिया के समंदर में सुनामी आई हुई है. सारे जहाज उलटे-पलटे जा रहे हैं और उस परिस्थिति में भी अगर हमारा जहाज आगे जा रहा है, निश्चित रूप से उस पर कुछ न कुछ झटके लगेंगे. कोई ये कहे कि इसके लिए सुनामी का दोष नहीं है, जहाज के कैप्टन का दोष है तो मुझे लगता है कि ये उसकी दृष्टि का दोष है. विपक्ष से तीन स्पष्ट सवाल हैं और उन्हें साफ-साफ और सीधा जवाब देना चाहिए. प्रधानमंत्री जी ने ये इसलिए कहा है क्योंकि हमारी ऊर्जा जरूरतों का 85 फीसदी विदेशों से आता है, जिसमें विदेशी मुद्रा जाती है.”

‘विपक्ष सत्य को भ्रम के बादलों से ढकना चाह रहा’

उन्होंने ये भी कहा कि इस समय आर्थिक और ऊर्जा सुरक्षा को सुनिश्चित करना देश के भविष्य के लिए पीएम मोदी के आह्वान को अटल बिहारी जी की कविता की उस पंक्ति को देश के लोगों को कहना चाहूंगा. विपक्ष से भी कहना चाहूंगा कि आओ मिलकर दिया जलाएं. विपक्ष जो सत्य को अपने भ्रम के बादलों से ढकना चाह रहा है तो मैं उनके लिए कहना चाहूंगा. आओ मिलकर दिया जलाएं, भरी दोपहरी में अंधियारा, सूरज परछाई से हारा, अंतरतम का नेह निचोड़ें, बुझी हुई बाती सुलगाएं, आओ मिलकर दिया जलाएं.”

‘पूरी दुनिया ऐतिहासिक संकट के काल से गुजर रही’

उन्होंने आगे कहा, ”संपूर्ण विश्व अभूतपूर्व और ऐतिहासिक संकट के काल से गुजर रहा है. मध्य-पूर्व और पश्चिमी एशिया सीधे युद्ध में है. यूरोप, यूक्रेन और रूस का युद्ध सालों से चल रहा है. इजरायल और गाजा का युद्ध, अमेरिका और ईरान का युद्ध, ये बहुत चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों की तरफ पूरी दुनिया को ले जा रहा है. थाईलैंड और कंबोडिया जैसे देशों की सीमा पर भी तनाव है. ऐसे अभूतपूर्व संकट के समय में जब सारे विश्व के सामने सुरक्षा का ही नहीं बल्कि आर्थिक और ऊर्जा सुरक्षा का भी संकट उत्पन्न हुआ है.”

‘PM ने नागरिकों के भविष्य के लिए सावधानी की अपील की’

बीजेपी सांसद ने ये भी कहा कि आज स्थिति ये है कि पेट्रोलियम पदार्थों के दाम अमेरिका में 20 से लेकर 40 फीसदी तक बढ़े हैं, यूरोप में 20-40 फीसदी, अफ्रीकी देशों में तो 60 फीसदी तक बढ़े हैं. आज की तारीख में भी कैलिफोर्निया में भारतीय मुद्रा के हिसाब से 140 रुपये का एक लिटर पेट्रोल मिल रहा है. अगर ऐसे समय में हमारे प्रधानमंत्री ने देश के सभी नागरिकों के भविष्य को ध्यान में रखकर एक सजगता, सतर्कता और सावधानी रखने की अपील की है. यह हम सभी की आर्थिक और ऊर्जा सुरक्षा के लिए जरूरी है.

बता दें कि तेलंगाना में 10 मई को एक जनसभा के दौरान पीएम मोदी ने पेट्रोल-डीजल बचाने, पब्लिक ट्रांसपोर्ट इस्तेमाल करने, एक साल तक सोना न खरीदने, वर्क फ्रॉम होम समेत लोगों से 10 अपील की है.

What's your reaction?

Related Posts