ब्रेकिंग खबरें

छत्तीसगढ़

Chhattisgarh News: आबकारी विभाग में बड़ा फेरबदल, 30 अधिकारियों-कर्मचारियों के तबादले, देंखे लिस्ट

रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के वाणिज्यिक कर (आबकारी) विभाग ने बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए विभाग के 30 अधिकारियों और कर्मचारियों का तबादला किया है। इस संबंध में विभाग की ओर से आदेश जारी कर नई पदस्थापनाएं तय की गई हैं।

जारी आदेश के अनुसार रायपुर, दुर्ग, बिलासपुर, कोरबा, जांजगीर-चांपा, कबीरधाम, बलौदाबाजार और मोहला-मानपुर सहित कई जिलों में पदस्थ आबकारी अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। तबादला सूची में जिला आबकारी अधिकारियों के साथ-साथ सहायक आयुक्तों और आबकारी उप निरीक्षकों के नाम भी शामिल हैं।

विभागीय सूत्रों के अनुसार प्रशासनिक व्यवस्था को अधिक प्रभावी, जवाबदेह और सुचारु बनाने के उद्देश्य से यह बदलाव किया गया है। लंबे समय से एक ही स्थान पर पदस्थ अधिकारियों को नई जगहों पर जिम्मेदारी दी गई है, वहीं कई अधिकारियों को महत्वपूर्ण जिलों में नई तैनाती मिली है।

आदेश के तहत विभिन्न जिलों में आबकारी व्यवस्था की निगरानी, राजस्व संग्रहण और विभागीय कार्यों को बेहतर बनाने के लिए अधिकारियों का पुनर्विन्यास किया गया है। विभाग का मानना है कि इस फेरबदल से कार्यप्रणाली में गति आएगी और प्रशासनिक दक्षता बढ़ेगी।

आबकारी विभाग द्वारा जारी स्थानांतरण सूची के अनुसार सभी संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्धारित समयावधि में नवीन पदस्थापना स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं। यह तबादला आदेश तत्काल प्रभाव से लागू माना जाएगा।

What's your reaction?

Related Posts