ब्रेकिंग खबरें

राष्ट्रीयछत्तीसगढ़राजनीति

नगर पंचायत चुनाव में वोट निरस्त, प्रत्याशी और पिता भाजपा से निष्कासित

रायपुर। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के मामले में सख्त कदम उठाते हुए सूरजपुर जिले की शिवनन्दनपुर नगर पंचायत के उपाध्यक्ष पद के भाजपा प्रत्याशी प्रशांत अग्रवाल और उनके पिता अशोक अग्रवाल को पार्टी से निष्कासित कर दिया है। अशोक अग्रवाल भाजपा के आर्थिक प्रकोष्ठ के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य भी थे।

भाजपा प्रदेश महामंत्री डॉ. नवीन मार्कण्डेय ने बताया कि शिवनन्दनपुर नगर पंचायत में उपाध्यक्ष पद के चुनाव के दौरान भाजपा के अधिकृत प्रत्याशी का वोट निरस्त (रिजेक्ट) हो गया था। पार्टी ने इस घटना को गंभीर अनुशासनहीनता मानते हुए प्रत्याशी प्रशांत अग्रवाल और उनके पिता अशोक अग्रवाल को कारण बताओ नोटिस जारी किया था।

पार्टी के अनुसार दोनों की ओर से प्रस्तुत जवाब संगठन को संतोषजनक नहीं लगा। इसके बाद संगठन ने अनुशासनात्मक कार्रवाई करते हुए दोनों नेताओं को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से निष्कासित कर दिया। डॉ. मार्कण्डेय ने कहा कि भाजपा संगठनात्मक अनुशासन को सर्वोच्च प्राथमिकता देता है। चुनावी प्रक्रिया में किसी भी प्रकार की लापरवाही या अनुशासनहीनता को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और भविष्य में भी ऐसे मामलों में कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी।

What's your reaction?

Related Posts