ब्रेकिंग खबरें

छत्तीसगढ़

तिल्दा के रहवासियों के लिए एक खुशखबरी… अब नहीं जाना पड़ेगा रायपुर

तिल्दा। क्षेत्र के लोगों के लिए राहत भरी खबर है। बहेसर रोड़ तिल्दा स्थित ओम हॉस्पिटल में अत्याधुनिक सीटी स्कैन मशीन का शुभारंभ किया गया। इसका उद्घाटन ओम हॉस्पिटल ग्रुप के डायरेक्टर डॉ. विजय अग्रवाल ने किया। इस अवसर पर अस्पताल के चिकित्सक, स्टाफ और शहर के गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

100 बिस्तरों की सुविधा वाले ओम हॉस्पिटल में शुरू हुई यह तिल्दा और आसपास के लोगों को सीटी स्कैन मशीन का लाभ अस्पताल में ही मिलेगा। इसके शुरू होने से अब तिल्दा, खरोरा, सिमगा, नेवरा, पलारी और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के मरीजों को सीटी स्कैन जांच के लिए रायपुर नहीं जाना पड़ेगा।

उद्घाटन के अवसर पर डॉ. विजय अग्रवाल ने कहा कि अस्पताल का उद्देश्य लोगों को उनके क्षेत्र में ही आधुनिक और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना है। सीटी स्कैन मशीन शुरू होने से दुर्घटना, ब्रेन स्ट्रोक, सिर की चोट, फेफड़ों, पेट और अन्य गंभीर बीमारियों की जांच तेजी और सटीकता से हो सकेगी। इससे मरीजों का समय और खर्च दोनों बचेंगे तथा आपातकालीन स्थिति में तत्काल उपचार शुरू करने में भी मदद मिलेगी।

अस्पताल प्रबंधन ने बताया कि आधुनिक तकनीक से लैस इस सुविधा के शुरू होने से तिल्दा क्षेत्र की स्वास्थ्य सेवाओं को नई मजबूती मिलेगी और मरीजों को बेहतर उपचार के लिए महानगरों पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा।

What's your reaction?

Related Posts