ग्रहों के राजकुमार बुध 26 सितंबर 2026 को राशि परिवर्तन करने वाले हैं। बुध कन्या राशि से निकलकर तुला राशि में गोचर करेंगे और 2 दिसंबर तक इसी राशि में रहेंगे। तुला राशि के स्वामी शुक्र हैं, जो कि बुध के परम मित्र हैं। पंडित नरेंद्र उपाध्याय के अनुसार, कालपुरुष की कुंडली के अनुसार तुला राशि सातवें भाव यानी व्यापार, दांपत्य जीवन और सामाजिक छवि और पार्टनरशिप का प्रतिनिधित्व करती है। बुध को व्यापार, संचार, संवाद और वाणी का कारक माना गया है। ज्योतिष शास्त्र में परम मित्र शुक्र की तुला राशि में बुध का गोचर अत्यंत महत्वपूर्ण और प्रभावशाली माना जाता है। बुध गोचर की अवधि में जातकों को व्यापारिक नए अवसर प्राप्त होते हैं। इस समय लोगों की बातचीत में सौम्यता और आकर्षण बढ़ता है। बुध गोचर का यह समय 8 राशियों के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण और शुभ साबित हो सकता है। जानें लिस्ट में आपकी राशि शामिल है या नहीं।
मेष राशि:
मेष राशि वालों की व्यापारिक स्थिति मजबूत होगी। वैवाहिक जीवन में खुशियां आएंगी। जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बिताएंगे। धन की स्थिति में सुधार होगा। कार्यक्षेत्र में नए अवसर प्राप्त हो सकते हैं। वाणी मधुर रहेगी और लोग आपकी ओर आकर्षित होंगे।
वृषभ राशि:
वृषभ राशि वालों को कार्यस्थल पर कोई बड़ी सफलता या उपलब्धि मिल सकती है। इस समय आपके कामकाज की स्थिति भी सुधरेगी। किसी सकारात्मक समाचार की प्राप्ति हो सकती है। आर्थिक रूप से दृढ़ता आएगी। जीवनसाथी के साथ तालमेल बढ़ेगा। वाणी प्रभावशाली रह सकती है।
मिथुन राशि:
मिथुन राशि वालों के लिए बुध गोचर से अच्छे परिणाम प्राप्त होंगे। इस समय आपके शिक्षा, प्रेम-संबंध और रचनात्मक कार्य में सफलता हासिल होगी। बिजनेस करने वालों को किसी नई डील या सौदे में साइन करने का अवसर मिल सकता है। भाग्य का साथ मिलेगा। अटके हुए काम बनेंगे और कार्यक्षेत्र में मनमुताबिक परिणाम प्राप्त होंगे। जीवन में खुशियां आएंगी।
सिंह राशि:
सिंह राशि वालों के साहस और पराक्रम में वृद्धि होगी। आत्मविश्वास भी मजबूत होगा जिससे कार्यों में सफलता पाने की राह आसान होगी। छोटी यात्राओं से लाभ के संकेत हैं। सामाजिक मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। करियर से जुड़े मामले हल हो सकते हैं। तार्किक क्षमता में सुधार होगा। करियर में नए अवसर मिल सकते हैं। कुछ जातकों को नए पद या प्रोजेक्ट की जिम्मेदारी मिल सकती है।
कन्या राशि:
कन्या राशि वालों को बुध गोचर के प्रभाव से आर्थिक लाभ हो सकता है। इस समय आपके धन की स्थिति में सुधार होगा। आकस्मिक धन लाभ के भी योग बन रहे हैं। वाणी में मिठास बनी रहेगी। रुके हुए काम पूरे होंगे। सामाजिक छवि में सुधार होगा। व्यापारिक स्थिति सुदृढ़ होगी। पार्टनरशिप में मुनाफा हो सकता है। जीवनसाथी के साथ यात्रा पर जाने का प्लान बन सकता है।
तुला राशि:
तुला राशि वालों की बौद्धिक क्षमता में सुधार होगा। इस समय आप सही और अच्छे फैसले लेने में सफल रहेंगे। सामाजिक मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आप अपनी बुद्धि के बल पर कार्यों में सफलता और धन अर्जित करने में सफल रहेंगे। किसी प्रभावशाली व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी और भाग्य का साथ मिलने के संकेत हैं।
धनु राशि:
धनु राशि वालों के लिए आय के नए-नए स्रोत बनेंगे और पुराने स्रोतों से भी रुपए-पैसे का आगमन होगा। भाई-बहन और मित्रों का सहयोग मिलेगा। अपनों में वृद्धि होगी। भौतिक सुख का आनंद बढ़-चढ़कर लेंगे। व्यापारिक यात्राएं सफल होंगी। विदेश संबंधी कार्यों से लाभ संभव है।
मकर राशि:
मकर राशि वालों को करियर और कार्यक्षेत्र में उन्नति प्राप्त हो सकती है। उच्चाधिकारियों के साथ रिश्ते मधुर होंगे। भाग्य का साथ मिलेगा। उच्च शिक्षा या धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। व्यापारिक साझेदारी मजबूत होगी। दांपत्य जीवन में संवाद बढ़ेगा। धन का आगमन होगा, जिससे आर्थिक स्थिति सुदृढ़ होगी।
















