ब्रेकिंग खबरें

छत्तीसगढ़दुर्ग संभाग

रायपुर से नागपुर जा रही पिकअप में मिला 4 करोड़ कैश, दुर्ग में पुलिस की बड़ी कार्रवाई

छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले से बड़ी खबर सामने आई है। यहां वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस ने बोलेरो मैक्स पिकअप से करीब 4 करोड़ रुपये नकद बरामद किए हैं। इतनी बड़ी रकम मिलने के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए इसकी सूचना आयकर विभाग को दे दी गई है।

वाहन चेकिंग के दौरान मिली रकम

जानकारी के अनुसार, पुलिस सामान्य रूप से वाहनों की जांच कर रही थी। इसी दौरान बोलेरो मैक्स पिकअप की तलाशी लेने पर उसमें से भारी मात्रा में नकदी बरामद हुई। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, बरामद रकम करीब 4 करोड़ रुपये बताई जा रही है। हालांकि, वाहन में इतनी बड़ी रकम कहां से लाई जा रही थी और इसे कहां ले जाया जाना था, इस बारे में फिलहाल विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है।

पिकअप से 4 करोड़ कैश बरामद

मिली जानकारी के मुताबिक , खुर्सीपार नेशनल हाइवे पर नॉर्मल वाहन चेकिंग की जा रही थी. इसी दौरान रायपुर से नागपुर की ओर जा रही एक बोलेरो मैक्स पिकअप को रोका गया. तलाशी के वक्त पुलिस को कुछ अटपटा लगा. बारीकी से जांच करने पर पता चला कि, गाड़ी को विशेष रूप से मॉडिफाई कराया गया था और एक गुप्त चेंबर मिलाया गया था. इसी गुप्त चेंबर में बंडलों में आरोपियों ने 4 करोड़ कैश छिपाकर रखा था.

इनकम टैक्स डिपार्टमेंट को दी गई सूचना

इतनी बड़ी रकम को देखकर पुलिस भी दंग रह गई. पुलिस ने तुरंत गाड़ी और कैश को जब्त कर लिया. फिलहाल दोनों से पूछताछ की जा रही है. वहीं, पुलिस ने पूरे मामले की जानकारी इनकम टैक्स डिपार्टमेंट को दे दी है. अब डिपार्टमेंट कैश के सोर्स को लेकर जांच करेगी.

What's your reaction?

Related Posts