ब्रेकिंग खबरें

छत्तीसगढ़ट्रेंडिंगराष्ट्रीय

छत्तीसगढ़ के किसानों को बड़ी राहत, 21 क्विंटल से कम पैदावार पर भी मिलेगा पूरा पैसा

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले के धरमजयगढ़ में भगवान बिरसा मुंडा की 151वीं जयंती के अवसर पर जनजातीय गौरव दिवस का आयोजन किया गया। दशहरा मैदान में आयोजित इस समारोह में शामिल होने के लिए भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन भी पहुंचने वाले थे। कार्यक्रम को लेकर स्थानीय स्तर पर तैयारियां की गई थीं और बड़ी संख्या में लोगों के शामिल होने की उम्मीद थी। इसी बीच नितिन नवीन को लेकर आ रहा हेलिकॉप्टर निर्धारित स्थान पर लैंड नहीं कर सका। इसके चलते उनके कार्यक्रम में शामिल होने को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं हो सकी। भगवान बिरसा मुंडा की जयंती के अवसर पर आयोजित इस कार्यक्रम का उद्देश्य जनजातीय समाज के गौरवशाली इतिहास, संस्कृति और स्वतंत्रता संग्राम में उनके योगदान को याद करना है।

जानकारी के मुताबिक फॉग के कारण ये फैसला लिया गया। इसके बाद वे वर्चुअली कार्यक्रम में जुड़े। उन्होंने कहा कि जनजातीय संस्कृति देश की पहचान है। नक्सलियों को तो हमने मिटा दिया। पर अभी भी कुछ दिमागी नक्सली बचे हुए हैं, जो कई संगठनों पर कब्जा करके अभी भी नेतृत्व कर रहे हैं।

ऐसे दिमागी नक्सलियों को निश्चित रूप से आने वाले समय में हमारी सरकार योजनाओं के माध्यम से और अपने कामों से सबक सिखाने का काम करेगी।

प्रदेश प्रभारी स्मृति ईरानी और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय भी कार्यक्रम में शामिल हुए। सीएम साय ने कहा कि जिन किसानों की प्रति एकड़ धान पैदावार 21 क्विंटल से कम है, उन्हें भी कृषक उन्नति योजना के तहत 21 क्विंटल की सीमा तक अंतर की राशि दी जाएगी।

What's your reaction?

Related Posts