ब्रेकिंग खबरें

छत्तीसगढ़

चक्रवाती तूफान अकवान का असर बरकरार : छत्तीसगढ़ के कई जिलों में आज भी बारिश का अलर्ट

रायपुर। छत्तीसगढ़ में चक्रवात अकवान का प्रभाव अब भी बना हुआ है। प्रदेश के अधिकांश जिलों में बारिश का दौर जारी है। मौसम के बदले मिजाज को देखते हुए मौसम विभाग ने आज भी कई इलाकों में अलर्ट जारी किया है। उत्तर और मध्य छत्तीसगढ़ में चक्रवात का असर देखने को मिल सकता है।

कई जिलों में येलो अलर्ट जारी

मौसम विभाग ने पेंड्रा, कोरबा, जांजगीर, बिलासपुर और मुंगेली जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। इन इलाकों में मौसम खराब रहने और बारिश की संभावना को देखते हुए सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

उत्तर और मध्य छत्तीसगढ़ में जारी रहेगा असर

चक्रवात अकवान के सक्रिय रहने से प्रदेश के उत्तरी और मध्य हिस्सों में मौसम प्रभावित बना रहेगा। लगातार हो रही बारिश के चलते आने वाले समय में भी मौसम की स्थिति पर नजर रखने की जरूरत है।

What's your reaction?

Related Posts