ब्रेकिंग खबरें

छत्तीसगढ़राष्ट्रीय

छत्तीसगढ़ में 62 करोड़ की मच्छरदानी खरीदी का टेंडर रद्द, करोड़ों की योजना पर लगा ब्रेक

छत्तीसगढ़ में मलेरिया प्रभावित क्षेत्रों में बांटी जाने वाली 20 लाख मेडिकेटेड मच्छरदानियों की खरीदी को लेकर उठे सवालों के बाद छत्तीसगढ़ मेडिकल सर्विसेज कॉर्पोरेशन (सीजीएमएससी) ने टेंडर निरस्त कर दिया है। करीब 62 करोड़ रुपये की इस खरीदी प्रक्रिया में दरों के अंतर, रेट कॉन्ट्रैक्ट की अनदेखी और टेंडर की शर्तों को लेकर शिकायतें सामने आई थीं।

इस मामले को नईदुनिया ने प्रमुखता से उठाया था। रिपोर्ट में बताया गया था कि स्वास्थ्य संचालनालय की ओर से रेट कॉन्ट्रैक्ट के माध्यम से मच्छरदानियों की खरीदी करने का सुझाव दिया गया था। इसके बावजूद दवा निगम ने 20 लाख मच्छरदानियों की एकमुश्त खरीदी के लिए टेंडर जारी कर दिया था।

रेट कॉन्ट्रैक्ट की अनदेखी पर उठे सवाल

खरीदी प्रक्रिया को लेकर सबसे बड़ा सवाल यह उठाया गया था कि जब स्वास्थ्य संचालनालय ने रेट कॉन्ट्रैक्ट के माध्यम से खरीदी का सुझाव दिया था, तो सीजीएमएससी ने एकमुश्त टेंडर जारी करने का निर्णय क्यों लिया।

इसके अलावा अलग-अलग दरों में अंतर और टेंडर की शर्तों को लेकर भी आपत्तियां दर्ज कराई गई थीं। शिकायतों में खरीदी प्रक्रिया की पारदर्शिता और निर्धारित नियमों के पालन पर सवाल उठाए गए थे।

दरों के अंतर पर उठे सवाल

शिकायत में बाजार में मच्छरदानी की कीमत 225 से 250 रुपये प्रति नग होने के बावजूद सरकारी अनुमान करीब 304 रुपये प्रति नग रखने पर सवाल उठाए थे। शिकायतकर्ताओं का दावा था कि प्रति नग 50 रुपये का अंतर भी माना जाए, तो 20 लाख मच्छरदानियों की खरीदी में करीब 10 करोड़ रुपये का अंतर हो सकता है। वहीं, टेंडर की पात्रता शर्तों को लेकर भी प्रतिस्पर्धा सीमित करने की आशंका जताई गई थी।

What's your reaction?

Related Posts