25 जून को नवपंचम राजयोग बनने जा रहा है। ज्योतिषीय गणनाओं के आधार पर आने वाले दिनों में शुक्र और शनि ग्रह एक-दूसरे से विशेष स्थिति में होंगे। देखा जाए तो दोनों ही ज्योतिष शास्त्र की दुनिया में मित्र ग्रह माने जाते हैं और इसी वजह से दोनों मिलकर ये खास राजयोग बना रहे हैं। इसका लाभ एक नहीं दो नहीं बल्कि 4-4 राशियां उठाने वाली हैं। आज से ठीक 15 दिन बाद नवपंचम राजयोग बनने वाला है जिसका असर वृषभ से लेकर मिथुन, कन्या और कुंभ राशि पर सकारात्मक रूप से पड़ेगा।
वृषभ राशि
25 जून के बाद से अटके हुए सारे काम पूरे होंगे। पैसों से जुड़े मामलों में अब राहत मिलेगी। कमाई के नए सोर्स बनेंगे। नौकरीपेशा लोगों को अब आगे बढ़ने के चांस मिलेंग। सीनियर का सपोर्ट मिलेगा जिससे काम और भी आसान होगा। जो लोग अपना कुछ नया शुरू करना चाह रहे हैं उनके लिए ये टाइम पीरियड बेस्ट है। रिस्क लें लेकिन पूरी प्लानिंग और सोच-विचार कर ही फैसला लें। आगे लाभ मिलेगा।
मिथुन राशि
भाग्य साथ देगा। कोई लंबा काम जो अटका हुआ था उसके पूरे होने के योग बन रहे हैं। नौकरी करने वालों को कोई ना कोई बड़ी जिम्मेदारी मिलेगी। इससे प्रोफाइल और भी मजबूत बनेगी। इसी दौरान यात्रा के भी योग बनेंगे जिससे लाभ भी खूब होगा। पैसों से जुड़ी दिक्कत खत्म होगी। ऐसे में बाकी चीजें भी ट्रैक पर वापस लौट आएंगी।
कन्या राशि
कन्या राशि वालों को 25 जून के बाद कोई अच्छी खबर मिल सकती है। करियर और इन्वेस्टमेंट से जुड़ा कोई बड़ा फैसला अच्छा रिजल्ट देगा। जो लोग अपनी नौकरी बदलना चाहते हैं उन्हें जल्द ही कोई अच्छी खबर मिल सकती है। लंबे समय से चली आ रही कोई गलतफहमी अब दूर होगी जिससे चीजें काफी आसान हो जाएंगी। रिश्तों में अपनापन और प्यार और भी ज्यादा देखने को मिलेगा। इसी दौरान कॉन्फिडेंस भी बढ़ेगा।
कुंभ राशि
शुक्र और शनि की ये युति कुंभ राशि वालों की सुख-सुविधाओं को बढ़ाएगा। गाड़ी, पैसा और घर से जुड़ी सारी इच्छा अब पूरी हो सकती है। वहीं समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। प्रोफेशनल लाइफ में सब कुछ ट्रैक पर वापस लौटेगा। काम की तारीफ होगा। जो भी टेंशन अभी तक चली आ रही थी अब उसमें राहत मिलने के पूरे चांस हैं। सोच सकारात्मक होगी और मन भी खुश रहेगा। आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर होगी और परिवार में खुशियों का माहौल बनेगा।


















