ब्रेकिंग खबरें

राष्ट्रीयट्रेंडिंग

गुजरात में 5,000 करोड़ रुपये की कोकीन जब्त होने पर अमित शाह कहा – मादक पदार्थों के खिलाफ अभियान जारी रहेगा

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात में 5,000 करोड़ रुपये की कोकीन जब्त होने के अगले दिन सोमवार को मादक पदार्थ के खिलाफ कार्रवाई की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई. उन्होंने कहा कि मादक पदार्थों के व्यापार के खिलाफ कार्रवाई बिना किसी ढिलाई के जारी रहेगी.

शाह ने कहा, मोदी सरकार युवाओं को मादक पदार्थों के संकट से बचाकर नशा मुक्त भारत बनाने के लिए प्रतिबद्ध है. उन्होंने कहा, मैं दिल्ली पुलिस को 13,000 करोड़ के मादक पदार्थ जब्त करने के सफल अभियानों के लिए बधाई देता हूं, जिसमें हाल में गुजरात पुलिस के सहयोग से 5,000 करोड़ रुपये की कोकीन बरामद करना भी शामिल है. शाह ने ‘एक्स’ पर कहा, मादक पदार्थों के व्यापार के खिलाफ अभियान जारी रहेगा.

मालूम हो कि दिल्ली पुलिस और गुजरात पुलिस ने एक संयुक्त अभियान में रविवार को गुजरात के अंकलेश्वर से 5,000 करोड़ रुपये मूल्य की 518 किलोग्राम कोकीन बरामद की. इसके साथ ही कानून लागू करने वाली एजेंसियों ने दिल्ली और गुजरात में एक पखवाड़े के अंदर 13,000 करोड़ रुपये मूल्य के मादक पदार्थ जब्त किए.

.

What's your reaction?

Related Posts