सरकारी स्वर्ण बॉन्ड (एसजीबी) योजना में निवेशक सोमवार से निवेश कर सकेंगे. आरबीआई ने गोल्ड बॉन्ड की कीमत 6,199 रुपये प्रति ग्राम तय की है. बॉन्ड की बिक्री कुल पांच दिन 22 दिसंबर तक चलेगी. वित्त वर्ष 2023-24 के लिए स्वर्ण बॉन्ड की यह तीसरी सीरीज होगी.
ऑनलाइन और ऑफलाइन बिक्री होगी गोल्ड बॉन्ड में ऑफलाइन और ऑनलाइन दोनों तरह से निवेश की सुविधा है. अगर कोई व्यक्ति ऑफलाइन निवेश करना चाहता है तो उसे नामित बैंक शाखाओं में जाकर फार्म भरना होगा. इसके अलावा ऑनलाइन निवेश के इच्छुक लोगों को भारतीय रिजर्व बैंक अथवा अन्य बैंकों की वेबसाइट के जरिए गोल्ड बॉन्ड की खरीद के लिए आवेदन करना होता है.
यहां से खरीद सकते हैं आरबीआई ने इनकी बिक्री के लिए एसबीआई, पीएनबी, एचडीएफसी और आईसीआईसीआई समेत चुनिंदा बैंकों और पोस्ट आफिस, स्टॉक होल्डिंग कॉरपोरेशन, क्लियरिंग कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया तथा स्टॉक एक्सचेंज एनएससी और बीएससी को अधिकृत किया हुआ है. स्टॉक एक्सचेंज के जरिए बॉन्ड खरीदने के लिए डीमैट खाता होना जरूरी है.
कितना निवेश स्वर्ण बॉन्ड में निवेश करने के लिए कम से कम 1 ग्राम सोना खरीदना होगा. वहीं, कोई भी व्यक्ति एक बार में अधिकतम 500 ग्राम तक खरीद सकता है. एक वित्त वर्ष के लिए यह सीमा अधिकतम चार किलोग्राम है. कुछ संस्थाओं के लिए यह सीमा 20 किलोग्राम तक है. सरकारी स्वर्ण बॉन्ड पर 2.5 फीसदी की सालाना दर से ब्याज मिलता है. यह अर्ध-वार्षिक देय है. स्वर्ण बॉन्ड से अर्जित ब्याज कर योग्य है.
50 रुपये की छूट मिलेगी
ऑनलाइन या डिजिटल माध्यम से स्वर्ण बॉन्ड खरीदने वाले निवेशकों को प्रति ग्राम 50 रुपये की छूट दी जाएगी. ऐसे निवेशकों के लिए बॉन्ड की कीमत 6,149 रुपये होगी.
बैंक के जरिए ऑनलाइन आवेदन ऐसे करें
● आरबीआई द्वारा नामित बैंक की वेबसाइट पर जाएं और होमपेज पर या ई-सर्विस सेक्शन में गोल्ड बांड का विकल्प चुनें.
● नेट बैंकिंग से लॉग-इन करने पर भी यह विकल्प खुल जाएगा.
● बॉन्ड से संबंधित जरूरी नियम-शर्तों को पढ़ने के बाद पंजीकरण फॉर्म खुल जाएगा.
● इसे भरने के बाद सोने की मात्रा और नॉमिनी का नाम दर्ज करें.
● सभी जानकारियों को सत्यापित करने के बाद फॉर्म सब्मिट करना होगा और ओटीपी से भी सत्यापित करना होगा.
● इसके बाद भुगतान की प्रक्रिया पूरी करनी होगी. इसका बाद बैंक गोल्ड बॉन्ड का सर्टिफिकेट जारी करेगा, जो ईमेल पर भी प्राप्त होगा.
114 का मुनाफा मिला
वर्ष 2017-18 में जारी गोल्ड बॉन्ड की समय पूर्व निकासी के लिए मोचन मूल्य 6,199 रुपये प्रति ग्राम तय किया गया. दिसंबर 2017 में जारी इस सीरीज की कीमत 2,890 रुपये प्रति ग्राम थी.
भारतीय रिज़र्व बैंक ने वर्ष 2017-18 में जारी गोल्ड बॉन्ड सीरीज की समय पूर्व निकासी के लिए मोचन मूल्य 6,199 रुपये प्रति ग्राम तय किया है. यह सीरीज दिसंबर 2017 में जारी हुई थी और उस वक्त कीमत 2,890 रुपये प्रति ग्राम तय की गई थी. यदि इनमें निवेश करना वाला निवेशक परिपक्वता अवधि से पहले बॉन्ड को बेचता है तो उसे 114 फीसदी का मुनाफा प्राप्त होगा.
गोल्ड बॉन्ड सोना/स्वर्ण आभूषण गोल्ड ईटीएफ
मुनाफा सालाना 2.5 फीसदी ब्याज, जो कीमतों में उतार-चढ़ाव नियमित रिटर्न नहीं हर छह माह में मिलता है पर निर्भर
कर परिपक्वता अवधि से पहले बेचने पर छोटी और लंबी अवधि का कर स्लैब के अनुसार देय
पूंजीगत लाभ कर देय, आठ साल पूरे पूंजीगत लाभ कर देय
होने पर कोई कर देय नहीं
कटौती शुरू में शून्य, बाद में ब्रोकेरेज शुल्क देय बेचने पर मेकिंग चार्ज 1% तक एक्सपेंशन रेशो
और अन्य शुल्कों में कटौती
कहां से खरीद बैंक और स्टॉक एक्सचेंज ज्वेलर और अन्य संस्थानों के जरिए स्टॉक एक्सचेंज/ब्रोकर
लॉक-इन अवधि आठ साल कोई लॉक-इन अवधि नहीं कोई लॉक-इन अवधि नहीं
(पांच साल बाद निकासी संभव)



















