ब्रेकिंग खबरें

राष्ट्रीयट्रेंडिंगव्यापार

चिप निर्माण में हमारी अलग पहचान होगी : अश्विनी वैष्णव

सूचना प्रौद्योगिकी और इलेक्ट्रॉनिक्स मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि भारत अपनी निवेश योजना पर नए सिरे से काम कर रहा है. उन्होंने कहा कि अगले पांच साल में चिप विनिर्माण क्षेत्र में हमारी अलग पहचान होगी .

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि अगले पांच साल में भारत वैश्विक सेमीकंडक्टर क्षेत्र में एक मजबूत ताकत बनकर उभरेगा. उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की नीतियों की वजह से हम कुछ सालों में ताइवान और कोरिया जैसे देशों को टक्कर देंगे. उन्होंने कहा कि वैश्विक कंपनियों की सोच अब बदल रही है. वे भारत में निवेश करना चाहती हैं. आज दुनिया का बड़ा सेमीकंडक्टर खिलाड़ी भारत आना चाहत है. इसकी वजह मोदी सरकार की नीतियां हैं. उन्होंने कहा, भारत अपनी डिजाइन क्षमता पर आगे बढ़ेगा. प्रस्तावित फैब (चिप फैब्रिकेशन संयंत्र) और तीन एटीएमपी (असेंबली और परीक्षण) इकाइयों के साथ भारत के पास अब सेमीकंडक्टर मूल्य श्रृंखला का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है. वैष्णव ने कहा कि जो लोग पहले सोचते थे कि हमें भारत कब जाना चाहिए? अब वे पूछ रहे हैं कि हम कितनी जल्दी भारत जाएं. यही बदलाव है, जो आज हो रहा है.

What's your reaction?

Related Posts