सूरत। पश्चिम रेलवे ने अहमदाबाद-मुंबई तथा मुंबई-जयपुर मार्ग पर विशेष ट्रेनों के संचालन की घोषणा की है। पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी विनीत अभिषेक ने बताया कि सभी स्पेशल ट्रेनें विशेष किराये पर चलाई जाएंगी। ट्रेन संख्या 09021 मुंबई सेंट्रल-अहमदाबाद एसी सुपरफास्ट स्पेशल 31 मई को सुबह 6:20 बजे मुंबई सेंट्रल से रवाना होकर दोपहर 12:40 बजे अहमदाबाद पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन संख्या 09022 अहमदाबाद-मुंबई सेंट्रल एसी सुपरफास्ट स्पेशल उसी दिन दोपहर 3:10 बजे अहमदाबाद से रवाना होकर रात 9:45 बजे मुंबई सेंट्रल पहुंचेगी। इस ट्रेन में विस्टाडोम, एक्जीक्यूटिव चेयर कार, अनुभूति और एसी चेयर कार जैसी आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध रहेंगी। इस ट्रेन की बुकिंग 30 मई से शुरू हो गई है। वहीं ट्रेन संख्या 09043 बांद्रा टर्मिनस-वटवा सुपरफास्ट स्पेशल 1 जून को रात 11:45 बजे बांद्रा टर्मिनस से रवाना होकर अगले दिन सुबह 8 बजे वटवा पहुंचेगी। वहीं ट्रेन संख्या 09044 वटवा-बांद्रा टर्मिनस सुपरफास्ट स्पेशल 1 जून को सुबह 3:50 बजे वटवा से रवाना होकर दोपहर 12:15 बजे बांद्रा टर्मिनस पहुंचेगी। इस ट्रेन में एसी 3-टियर, स्लीपर और जनरल श्रेणी के कोच उपलब्ध रहेंगे।
मुंबई-जयपुर रूट पर भी रेलवे ने विशेष सुविधा दी है। ट्रेन संख्या 09708 बांद्रा टर्मिनस-जयपुर स्पेशल 4 जून से 25 जून तक प्रत्येक गुरुवार को चलेगी, जबकि 09707 जयपुर-बांद्रा टर्मिनस स्पेशल 3 जून से 24 जून तक प्रत्येक बुधवार को संचालित होगी। इस नॉनस्टॉप ट्रेन में फर्स्ट एसी, एसी-2 टियर, एसी-3 टियर, एसी-3 इकोनॉमी और स्लीपर क्लास की सुविधा रहेगी। इसकी बुकिंग 31 मई से शुरू होगी।
Click
- जून से बदल जाएंगे पैसों से जुड़े ये जरूरी नियम, सीधा आपकी जेब पर पड़ेगा असर!
- अभिषेक बनर्जी पर हमले के मामले में 5 गिरफ्तार… दिलीप घोष बोले- कहीं तो दिखना चाहिए जनता का गुस्सा
- पाकिस्तान से चल रहा था KBC लॉटरी फ्रॉड, असम से दो आरोपी गिरफ्तार
- यात्री ध्यान दें: अहमदाबाद-मुंबई रूट पर यात्रियों को बड़ी राहत
- आईपीएल-19 का महामुकाबला आज, आरसीबी और गुजरात के बीच खिताबी जंग



















