ब्रेकिंग खबरें

छत्तीसगढ़

Bemetara News: हिंसा में पीड़ित परिवार के एक सदस्य को मिलेगी सरकारी नौकरी, 10 लाख की आर्थिक सहायता, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने की बड़ी घोषणा

Bemetara News: बिरनपुर में हुई हिंसा में मारे गये युवक के परिवार के एक सदस्य को राज्य सरकार सरकारी नौकर देगी। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने इस बात की घोषणा की है। बता दें कि शनिवार को भड़की हिंसा में बेमेतरा के बिरनपुर में 22 वर्षीय युवक की हत्या हो गयी थी। हत्या के बाद बेमेतरा के बिरनपुर में विवाद बढ़ गया था।

मुख्यमंत्री ने आज मृतक के परिवार के सदस्य को सरकारी नौकरी देने की घोषणा की है। वहीं राज्य सरकार 10 लाख रू सहायता राशि भी देगी। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर कहा कि छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ के पदाधिकारियों की मुख्यमंत्री से मुलाक़ात के बाद मुख्यमंत्री ने यह निर्णय लिया है।

वहीं घटना को लेकर मुख्यमंत्री ने दुर्ग कमिश्नर के नेतृत्व में की उच्च स्तरीय प्रशासकीय जाँच के निर्देश भी दिये हैं। मुख्यमंत्री ने एक सप्ताह में जाँच कर रिपोर्ट देने के निर्देश दिये हैं। मुख्यमंत्री ने प्रदेश वासियों से की शांति और सद्भावना बनाए रखने की अपील की है।

What's your reaction?

Related Posts