ब्रेकिंग खबरें

राष्ट्रीय

इस राज्य में गैस सिलेंडर विस्फोट से बड़ा हादसा, जलकर खाक हो गई 4 बच्चियां

उत्तराखंड (Uttarakhand) के देहरादून (Dehradun) में गैस सिलेंडर विस्फोट की वजह से एक मकान में आग लग गई और इस हादसे में 4 बच्चियों की मौत हो गई. ये घटना में देहरादून की चकराता तहसील के त्यूणी इलाके में हुई है. आग लगने के बाद 4 बच्चियां उसमें फंस गईं और आग में झुलसने से उनकी मौत हो गई. चकराता की डिप्टी कलेक्टर युक्ता मिश्रा ने कहा कि करीब 5 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया. लेकिन भीषण आग की वजह से लकड़ी का बना मकान पूरी तरह से जल गया. आग लगने के बाद एसडीआरएफ की मदद से ढाई से 12 वर्ष की उम्र की चारों बच्चियों की तलाश की गई, हालांकि बाद में जिला प्रशासन ने उनकी मौत की खबर दी.

आग लगने से 4 बच्चियों की मौत

डिप्टी कलेक्टर मिश्रा ने जानकारी दी कि त्यूणी पुल के पास मौजूद एक मकान में दो परिवार रहते हैं. गुरुवार शाम को घटना के वक्त बालिकाओं की मांए घर से बाहर कपडे़ धोने गई हुई थीं. इसके अलावा आग लगने के बाद एक पुरुष और एक लड़का घर से बाहर निकलने में कामयाब रहे. लेकिन बच्चियां उसी में फंस गईं.

मकान में आग लगने की वजह

उपजिलाधिकारी ने कहा कि चश्मदीदों के मुताबिक, मकान में आग गैस सिलेंडर के फटने से लगे होने की आशंका है. हालांकि, इस घटना का सही कारण क्या है यह जांच के बाद ही पता चलेगा. जिला प्रशासन ने कहा कि देहरादून जिले के तुनी पुल के पास कल शाम एक घर में लगी भीषण आग में चार लोगों की मौत हो गई. दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया.

सीएम धामी ने कही ये बात

हालांकि, आग लगने के बाद उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी ने ट्वीट कर कहा कि आज चकराता स्थित त्यूणी पुल के पास 4 मंजिला मकान में आग लगने से कुछ लोगों के वहां फसे होने का समाचार मिला. मैं वहां रह रहे परिवारों की कुशलता की कामना करता हूं. पुलिस प्रशासन की टीम मौके पर मौजूद है. अधिकारियों को तत्परता से काम करने के निर्देश दिए गए हैं.

What's your reaction?

Related Posts