ब्रेकिंग खबरें

छत्तीसगढ़बिलासपुर संभाग

बिलासपुर में हिंसक झड़प के बाद पुलिस की बड़ी कार्रवाई, मुख्य आरोपी सोहेल खान ने किया सरेंडर

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर के खपरगंज में दो पक्षों के बीच विवाद के बाद हुए पथराव और हिंसक झड़प के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। मामले के मुख्य आरोपी सोहेल खान ने पुलिस के दबाव के चलते कोनी थाने पहुंचकर सरेंडर कर दिया।

पुलिस की दबिश के बाद थाने पहुंचा आरोपी

घटना के बाद से पुलिस लगातार आरोपियों की तलाश में जुटी थी। मुख्य आरोपी सोहेल खान पर पुलिस का दबाव बढ़ने के बाद उसने कोनी थाने पहुंचकर आत्मसमर्पण कर दिया। पुलिस अब उससे पूछताछ कर रही है और मामले में उसकी भूमिका की जांच की जा रही है।

वहीं पुलिस ने उसके तीन फरार साथियों अरबाज, अब्दुल रज्जाक और एक अन्य आरोपी को भी लालखदान क्षेत्र से पकड़ लिया है। पुलिस चारों आरोपियों को हिरासत में लेकर मामले की जांच कर रही है।

चार दिन से फरार था सोहेल खान

28 अगस्त की रात खपरगंज में बिरयानी सेंटर के पास दो पक्षों के बीच विवाद हुआ था। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों ने अपने-अपने साथियों को मौके पर बुला लिया।

इसके बाद सड़क पर जमकर पथराव हुआ और इलाके में तनाव की स्थिति बन गई। घटना के बाद से ही पुलिस मुख्य आरोपी सोहेल खान की तलाश में जुटी थी। करीब चार दिन फरार रहने के बाद उसने 1 सितंबर की रात कोनी थाने पहुंचकर सरेंडर कर दिया।

तीन फरार साथियों को भी पुलिस ने पकड़ा

सोहेल खान के सरेंडर के बाद पुलिस ने उसके तीन फरार साथियों को भी गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक खपरगंज निवासी अरबाज और अब्दुल रज्जाक समेत एक अन्य आरोपी को लालखदान क्षेत्र से पकड़ा गया है।

फिलहाल चारों आरोपियों से घटना को लेकर पूछताछ की जा रही है। पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि विवाद के बाद मौके पर और कौन-कौन लोग शामिल थे।

पथराव के बाद भारी पुलिस बल हुआ था तैनात

28 अगस्त की रात हुए विवाद के बाद दोनों पक्षों की ओर से सड़क पर जमकर पत्थरबाजी हुई थी। घटना में कई लोगों के घायल होने की जानकारी सामने आई थी। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए मौके पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया था।

हालात का जायजा लेने एसएसपी और कलेक्टर भी मौके पर पहुंचे थे। पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए पहले दोनों पक्षों के कुल 11 आरोपियों को गिरफ्तार किया था।

अब तक 12 आरोपी गिरफ्तार

सोहेल खान की गिरफ्तारी के बाद इस मामले में गिरफ्तार आरोपियों की संख्या बढ़कर 12 हो गई है। इससे पहले सोहेल गुट के आठ और ठाकुर राम सिंह गुट के तीन आरोपियों को पुलिस गिरफ्तार कर चुकी थी।

अब सोहेल खान की गिरफ्तारी के बाद कुल 12 आरोपी पुलिस की गिरफ्त में हैं। हालांकि, मामले का एक अन्य मुख्य आरोपी ठाकुर राम सिंह अभी फरार बताया जा रहा है। पुलिस उसकी और अन्य फरार आरोपियों की तलाश में जुटी है।

What's your reaction?

Related Posts