भारतीय जनता पार्टी (BJP) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने राज्यों में प्रभारी और सह प्रभारियों की नियुक्ति के बाद गुरुवार को संगठन से जुड़ी 24 नई नियुक्तियों की घोषणा की है। भाजपा की ओर से जारी एक अधिसूचना के अनुसार, राष्ट्रीय संयुक्त महासचिव (संगठन) शिवप्रकाश को आंध्र प्रदेश, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और गोवा में पार्टी के संगठनात्मक मामलों का प्रभारी बनाया गया है। जबकि भाजपा के राष्ट्रीय संयुक्त महासचिव (संगठन) सौदान सिंह को बिहार, झारखंड, ओडिशा और पश्चिम बंगाल का प्रभार सौंपा गया है। धर्मपाल को उत्तर प्रदेश का राष्ट्रीय संयुक्त संगठन महासचिव बनाया गया है।
इसके अलावा भाजपा के राष्ट्रीय संगठक वी. सतीश पार्टी के अनुसूचित जाति (एससी) और अनुसूचित जनजाति (एसटी) मोर्चों के संगठनात्मक मामलों का प्रभार संभालेंगे। उन्हें पार्टी के संसद कार्यालय का प्रभारी भी बनाया गया है। पार्टी ने कहा कि ये नियुक्तियां तुरंत लागू होंगी।
24 सितंबर को जारी प्रेस रिलीज पर राज्यसभा सांसद और राष्ट्रीय मुख्यालय प्रभारी तरुण चुघ के हस्ताक्षर हैं। रिलीज के मुताबिक, अजय जामवाल को महाराष्ट्र का प्रदेश महामंत्री बनाया गया है, जबकि सतीश धोंड को महाराष्ट्र का सह महामंत्री और चार प्रदेशों का जनजाति संपर्क प्रभारी बनाया गया है। इनमें गुजरात, मध्य प्रदेश राजस्थान और महाराष्ट्र शामिल हैं।


















