ब्रेकिंग खबरें

छत्तीसगढ़राजनीतिराष्ट्रीय

बृजमोहन ने लापरवाह अधिकारियों और ठेकेदारों को दी चेतावनी

रायपुर. सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने रविवार को नगर निगम के अधिकारियों की बैठक ली. इस दौरान उन्होंने लाखे नगर से अश्वनी नगर की सड़क का निर्माण तत्काल शुरू कराने और प्रियदर्शनी नगर में सामुदायिक भवन सहित विधायक निधि से 19 कार्य स्वीकृत हुए थे परंतु आज तक अधूरे हैं, इसे पर नाराजगी व्यक्त करते हुए अधिकारियों और ठेकेदारों को चेतावनी दी.

उन्होंने कहा कि विकास कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी. तीन कार्यों को दोबारा स्वीकृत करने के भी आदेश दिए. विकास कार्य में घोर लापरवाही बरती जा रही है. उन्होंने निर्माण कार्यों की स्थिति की रिपोर्ट मांगी और जिन कार्यों की निविदा हो गई है उनका एक हफ्ते में वर्कऑर्डर जारी करने का आदेश दिया. रायपुर दक्षिण विधानसभा का चुनाव होने वाला है. इसे देखते हुए सांसद ने कहा कि इस क्षेत्र के 22 वार्डों में अनेकों प्रस्ताव काफी समय से पेंडिंग हैं. मुख्यमंत्री शहरी विद्युतीकरण योजना और सूडा के अंतर्गत आने वाले कार्यों की भी योजना बनाने के निर्देश दिए हैं.

What's your reaction?

Related Posts