ब्रेकिंग खबरें

छत्तीसगढ़ट्रेंडिंगराष्ट्रीय

गोलीकांड मामले के मास्टर माइंड के घर चला बुलडोजर

भिलाईनगर। चर्चित गोलीकांड मामले के मुख्य आरोपी करण साव के केम्प 2 में कब्जाकर अवैध अतिक्रमण पर बुधवार सुबह नगर निगम ने बुलडोजर चलाकर जमींदोज कर दिया. पुलिस बल की भारी मौजूदगी के बीच निगम की टीम ने यह कार्रवाई की है।

गौरतलब हो कि 14 नवंबर की शाम आरोपी करण साव ने झारखंड से शूटर बुलवाकर विकास प्रजापति पर फायरिंग करवाई थी. फायरिंग में विकास प्रजापति बाल-बाल बच गए थे. पुलिस ने तेजी से कार्रवाई करते हुए करण साव, झारखंड से आए शूटर और अन्य आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था. 21 नवंबर को नगर निगम की ओर से करण साव के अतिक्रमण को हटाने के लिए नोटिस जारी किया था. मुख्य आरोपी करण साव के कैम्प-2 के अवैध अतिक्रमण पर बुधवार सुबह करीब 8 बजे कार्रवाई शुरू हुई और आसपास के इलाके में सुरक्षा की दृष्टि से भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई थी.

तोड़ने के लिए नोटिस जारी कर दिया गया था : गोलीकांड के एक सप्ताह बाद ही नगर निगम की ओर से करण साव के अवैध कब्जे को तोड़ने के लिए नोटिस जारी कर दिया गया था. इस दौरान करण साव समेत परिवार के अन्य लोगों को भी गिरफ्तार किया गया. बाहर से आए शूटर को भी गिरफ्तार किया गया. इसके बाद करण साव के अवैध कब्जे के बाहर नोटिस चस्पा कर जल्द से जल्द अतिक्रमण हटाने कहा गया था, लेकिन समय पर अतिक्रमण नहीं हटाने के कारण बुधवार सुबह बुलडोजर से पूरे अतिक्रमण को तोड़ दिया गया.

परिजनों का आरोप, कई लोगों को नोटिस दिया, लेकिन सिर्फ हमारा घर तोड़ा: करण साव के परिजन सूरज कुमार का कहना है कि नगर निगम ने कब्जा हटाने के लिए 21 नवंबर को करण साव के परिजनों के नाम से नोटिस घर के बाहर चस्पा किया था. इसके बाद आज यहां पर बुलडोजर चला दिया गया है. हम यहां पर 15 वर्षों से टैक्स पटा रहे हैं. कई लोगों को नोटिस दिया है, लेकिन किसी पर कोई कार्रवाई नहीं की गई है.

What's your reaction?

Related Posts