ब्रेकिंग खबरें

छत्तीसगढ़राष्ट्रीय

छत्तीसगढ़ में दिवाली पर शराब की बंपर बिक्री! छह दिन में 62 करोड़ रुपये का कारोबार होने की उम्मीद

छत्तीसगढ़ में दिवाली के त्योहार के दौरान शराब की बिक्री में बड़ा उछाल आने की संभावना है। धनतेरस से लेकर भाई दूज तक छह दिनों में प्रदेशभर में करीब 62 करोड़ रुपये की शराब बिक्री होने का अनुमान लगाया जा रहा है। त्योहारी खरीदारी और जश्न के बीच शराब दुकानों पर ग्राहकों की भीड़ बढ़ने लगी है।

आकलन के मुताबिक, सामान्य दिनों की तुलना में दिवाली के दौरान शराब की बिक्री दोगुनी तक पहुंच सकती है। त्योहार के चलते शराब दुकानों में ग्राहकों की आवाजाही बढ़ने से कारोबार में तेजी आने की उम्मीद है।

रायपुर में 45 करोड़ की बिक्री का अनुमान

राजधानी रायपुर में शराब की बिक्री का आंकड़ा सबसे अधिक रहने की संभावना जताई जा रही है। अनुमान के मुताबिक, धनतेरस से भाई दूज तक रायपुर में ही करीब 45 करोड़ रुपये की शराब बिक सकती है।

छह दिनों में बढ़ेगा कारोबार

दिवाली के दौरान लगातार त्योहार और छुट्टियों के चलते शराब की मांग में बढ़ोतरी की संभावना है। धनतेरस, छोटी दिवाली, दीपावली, गोवर्धन पूजा और भाई दूज के आसपास दुकानों में ग्राहकों की भीड़ बढ़ने का अनुमान है।

पिछले साल 61 करोड़ रुपये की हुई थी बिक्री

पिछले साल धनतेरस से भाई दूज तक छत्तीसगढ़ में करीब 61 करोड़ रुपये की शराब बेची गई थी. इस बार बिक्री का आंकड़ा पिछले साल के रिकॉर्ड को पार कर सकता है. बढ़ती मांग को देखते हुए आबकारी विभाग ने सभी शराब दुकानों में अतिरिक्त स्टॉक की व्यवस्था की है, ताकि त्योहार के दौरान ग्राहकों को शराब की उपलब्धता में परेशानी न हो.

ओवररेटिंग और अनियमितता पर होगी सख्त कार्रवाई

त्योहारी सीजन में बिक्री बढ़ने के साथ ही आबकारी विभाग ने दुकानदारों को निर्धारित नियमों का पालन करने के निर्देश दिए हैं. विभाग ने स्पष्ट किया है कि शराब की तय कीमत से अधिक वसूली यानी ओवररेटिंग या अन्य किसी तरह की अनियमितता की शिकायत मिलने पर संबंधित दुकान के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी. विभाग का जोर है कि अधिक मांग के बावजूद शराब की बिक्री निर्धारित कीमतों और नियमों के अनुसार ही हो.

What's your reaction?

Related Posts