ब्रेकिंग खबरें

छत्तीसगढ़ट्रेंडिंगराष्ट्रीयशिक्षा एवं रोजगार

CG Board Result 2026: आज जारी होगा छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं-12वीं का रिजल्ट, ऐसे करें चेक

 छत्तीसगढ़ के लाखों छात्रों का इंतजार आज खत्म होने जा रहा है, क्योंकि आज 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाओं के रिजल्ट जारी होने जा रहे हैं. दोपहर 2:30 बजे, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय नवा रायपुर स्थित मंत्रालय भवन से आधिकारिक तौर पर इन परिणामों को जारी करेंगे. इस मौके पर शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव भी उपस्थित रहेंगे.

आज आएगा 10वीं-12वीं का रिजल्ट

CM साय जैसे ही बटन दबाकर आधिकारिक तौर पर परिणामों की घोषणा करेंगे वैसे ही वेबसाइट पर एक लिंक एक्टिव हो जाएगा, जिससे छात्र अपना रोल नंबर डालकर तुरंत अपना स्कोरकार्ड देख सकेंगे. परिणामों की घोषणा होते ही, छात्र अपने अंक और परिणाम ऑनलाइन देख सकेंगे.

इस लिंक से डायरेक्ट कर सकेंगे चेक

CGBSE बोर्ड कक्षा 10 और 12 के नतीजे एक साथ जारी कर रहा है, जिससे छात्र अपने नतीजे ऑनलाइन देख सकते हैं. नतीजे देखने के लिए, छात्र इन वेबसाइट्स का इस्तेमाल कर सकते हैं. https://cgbse.nic.in/

https://cg.results.nic.in/

यहां देखें प्रोसेस

छात्र नीचे दिए आसान स्टेप्स को फॉलो करके अपना रिजल्ट देख और मार्कशीट डाउनलोड कर सकते हैं.

सबसे पहले आप CGBSE की आधिकारिक वेबसाइट https://cgbse.nic.in/ या https://results.cg.nic.in/ पर जाएं,

फिर वेबसाइट के होम पेज पर Chhattisgarh Board 10th Result 2026 या Chhattisgarh Board 12th Result 2026 लिंक पर क्लिक करें,

अब छात्र एडमिट कार्ड पर दिए गए रोल नंबर और कैप्चा कोड को सही से दर्ज करें,

रिजल्ट देखने के लिए सबमिट बटन पर क्लिक करें,

आपका रिजल्ट स्क्रीन पर खुल जाएगा. इसे चेक करें और पीडीएफ डाउनलोड करें.

पांच लाख से ज्यादा छात्रों को इंतजार

बोर्ड के अनुसार, इस वर्ष कक्षा 10वीं की परीक्षा में लगभग 3.21 लाख छात्र-छात्राएं शामिल हुए थे, जबकि कक्षा 12वीं की परीक्षा में करीब 2.45 लाख परीक्षार्थियों ने हिस्सा लिया. परीक्षा का आयोजन राज्यभर के विभिन्न केंद्रों पर सफलतापूर्वक संपन्न कराया गया था और अब छात्र अपने परिणाम का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं.

पिछले साल कैसा रहा था रिजल्ट

पिछले साल 2025 में CGBSE ने 10वीं और 12वीं दोनों कक्षाओं के परिणाम 7 मई को घोषित किए थे. कक्षा 12वीं में कुल 2,38,626 छात्रों ने परीक्षा दी थी, जिनमें से 1,94,906 छात्र पास हुए थे. 12वीं का कुल पास प्रतिशत 81.87 प्रतिशत रहा था. कांकेर के अखिल सेन ने 2025 में कक्षा 12वीं में टॉप किया था।

What's your reaction?

Related Posts