रायपुर. नगरीय निकाय चुनाव (Urban Body Elections) के लिए आरक्षण प्रक्रिया (Reservation Process) आखिरकार शुरू हो गई है. रायपुर नगर निगम को सामान्य वर्ग (महिला) के लिए आरक्षित किया गया है. वहीं, दुर्ग, भिलाई, बिलासपुर और भिलाई-चरोदा को अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) के लिए आरक्षित किया गया है.
लॉटरी पद्धति से आरक्षण प्रक्रिया
रायपुर के दीन दयाल ऑडिटोरियम में 14 नगर निगम (Municipal Corporations), 53 नगर पालिकाएं (Municipal Councils), और 125 नगर पंचायतों (Nagar Panchayats) के लिए आरक्षण की प्रक्रिया लॉटरी पद्धति से पूरी की गई. कुल 192 नगरीय निकायों के आरक्षण की घोषणा की गई.
निर्वाचन अधिकारी पुलक भट्टाचार्य ने जानकारी दी कि भिलाई, भिलाई-चरोदा, बिलासपुर और दुर्ग को अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) के लिए आरक्षित किया गया है. वहीं, रायपुर, जगदलपुर, चिरमिरी, और बीरगांव को सामान्य वर्ग के लिए खुला रखा गया है. रायपुर और चिरमिरी को सामान्य वर्ग महिला (General Women) के लिए आरक्षित किया गया है.
आरक्षण की मुख्य जानकारी
सामान्य महिला: रायपुर, कोरबा, और बीरगांव.
अनुसूचित जाति (SC): रिसाली और रायगढ़ (महिला).
अनुसूचित जनजाति (ST): अंबिकापुर.
ओबीसी (OBC): दुर्ग, भिलाई, बिलासपुर, और चरोदा.
14 नगर निगमों का आरक्षण विवरण (Reservation Details)
नगर निगम रायपुर: सामान्य (महिला)
नगर निगम बीरगांव: सामान्य (महिला)
नगर निगम दुर्ग: ओबीसी (महिला)
नगर निगम भिलाई: ओबीसी
नगर निगम रिसाली: अनुसूचित जाति (महिला)
नगर निगम चरोदा: ओबीसी
नगर निगम राजनांदगांव: सामान्य
नगर निगम धमतरी: सामान्य
नगर निगम जगदलपुर: सामान्य
नगर निगम रायगढ़: अनुसूचित जाति (महिला)
नगर निगम कोरबा: सामान्य (महिला)
नगर निगम बिलासपुर: ओबीसी
नगर निगम अंबिकापुर: अनुसूचित जनजाति
नगर निगम चिरमिरी: सामान्य


















