ब्रेकिंग खबरें

छत्तीसगढ़बिलासपुर संभाग

CG Police Transfer: बिलासपुर में 13 इंस्पेक्टरों के तबादले, नई पदस्थापना आदेश जारी

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) रजनेश सिंह ने 13 थानों में पदस्थ निरीक्षकों (इंस्पेक्टर्स) के तबादले का आदेश जारी किया है। जारी आदेश के अनुसार सभी अधिकारियों का स्थानांतरण आगामी आदेश तक अस्थायी रूप से किया गया है। तबादला सूची में जिले के कई महत्वपूर्ण थानों के प्रभारी शामिल हैं। विशेष रूप से कोनी और मस्तूरी थाना प्रभारियों को बदला गया है। इन अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपते हुए कानून-व्यवस्था और विशेष कार्य बल (STF) से जुड़े दायित्व दिए गए हैं।

अस्थायी तौर पर तबादला

जारी आदेश के अनुसार लिस्ट में इंस्पेटर्स को प्रशासनिक दृष्टिकोण से अस्थायी तौर पर आगामी आदेश तक ट्रांसफर किया जाता है। ये आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होता है। 

What's your reaction?

Related Posts