CG Raipur Oil Factory Fire: छत्तीसगढ़ के रायपुर में पोरवाल ऑयल फैक्ट्री में भीषण आग लगी लेकिन कुछ ही देर में आग पर काबू पा लिया गया साथ यहां फंसे लोगों को भी सुरक्षा पूर्वक बाहर निकाल लिया गया। आपको बता दें यहां टायर जलाकर डामर बनाने का काम किया जाता है। समय रहते दमकल और पुलिस की टीम ने मौके पर पहुंच कर आग पर काबू पा लिया है। हांलाकि इसमें एक व्यक्ति झुलसा भी है। पूरा मामला उरला थाना इलाके का बताया जा रहा है।

एक व्यक्ति झुलसा, इलाज जारी
पूरा मामला छत्तीसगढ़ के रायपुर में पोरवाल उरला स्थित ऑयल फैक्ट्री का मामला है। जहां सुबह ऑयल फैक्ट्री में लगी भीषण आग पर काबू पा लिया गया है। जानकारी के अनुसार यहां पर टायर से डामर बनाने का काम किया जाता है। आग कैसे लगी इसका कारण अज्ञात है।
फायर ब्रिगेड ने मौके पर पहुंचकर आग बुझा ली है। साथ ही अंदर फंसे सभी लोगों को सुरक्षा पूर्वक बाहर भी निकाल लिया है। जानकारी के अनुसार इसमें एक व्यक्ति बुरी तरह झुलस गया है। जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहां पर उसका इलाज जारी है।
छोटे मलबे में लगी आग
जानकारी के अनुसार आग पहले छोटे मलबे में लगी थी। लेकिन यहां टायर से डामर बनाने का काम होता है। जिसके चलते ये आग फैलती गई। समय रहते आग पर काबू पाने से बड़ी घटना होने से बच गई वरना यहां ब्लास्ट भी हो सकता था।

















