ब्रेकिंग खबरें

अपराधराष्ट्रीय

युवती का गला काटकर खुदकुशी की

नई दिल्ली. बेगमपुर इलाके में शुक्रवार दोपहर को युवक ने एकतरफा प्यार में युवती का गला काट दिया. फिर कमरे में फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली. पुलिस ने घायल युवती को बीएसए अस्पताल में भर्ती कराया और शव को पोस्टमार्टम के लिए कब्जे में ले लिया है.

पुलिस अधिकारी ने बताया कि 20 वर्षीय अमित की बड़ी बहन प्रदर्शनियों में लगने वाले स्टाल की डिजाइनिंग का कॉन्ट्रैक्ट लेती है. इसके लिए रोहिणी सेक्टर 24 की इमारत में ऑफिस बनाया था, जिसमें मुस्कान समेत चार युवतियां काम करती थीं. अमित भी अपनी बहन के काम में सहायता करते हुए मुस्कान से मिलता था. उसने कई बार मुस्कान से दोस्ती करने की कोशिश की, लेकिन उसने मना कर दिया. बताया जाता है कि इस वजह से अमित ने मुस्कान को धमकी भी दी थी. शुक्रवार दोपहर को अमित, मुस्कान और तीन अन्य युवतियां ऑफिस में थीं. अमित ने मुस्कान से दोस्ती करने को कहा और मना करने पर वह किचन में चला गया. वहां से चाकू लाकर युवती का गला रेत दिया. वहां मौजूद युवतियों ने हिम्मत करके अमित को दबोच लिया, जिसकी वजह से मुस्कान दौड़ती हुई नीचे वाले फ्लोर पर बने ऑफिस में घुस गई. वहां मौजूद लोगों ने तुरंत पुलिस और एम्बुलेंस को फोन किया. साथ ही मुस्कान के गले पर कपड़ा बांधकर खून रोकने की कोशिश की.

उधर, अमित ने खुद को ऑफिस के एक कमरे में बंद कर लिया. जब पुलिस ने दरवाजा तोड़ा तो वह फंदे से लटका मिला. पुलिस अधिकारी ने बताया कि अमित किराड़ी और मुस्कान जेजे कॉलोनी की रहने वाली है. पुलिस ने घायल युवती के परिजनों को घटना की जानकारी दे दी है. फिलहाल उसकी हालत स्थिर है.

What's your reaction?

Related Posts