ब्रेकिंग खबरें

राष्ट्रीय

कांग्रेस ‘नई मुस्लिम लीग’ बन गई, उसके लिए पार्टी देश से ऊपर… वंदे मातरम् विवाद पर BJP का हमला

देश में इस वक्त वंदे मातरम् विवाद पर सियासी संग्राम छिड़ा हुआ है. कांग्रेस का कहना है कि वह वंदे मातरम् के सिर्फ दो पैरा ही गाएगी और 1937 वाले पुराने का प्रस्ताव पालन करेगी. भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने कांग्रेस के इस प्रस्ताव की कड़ी निंदा की है. बीजेपी ने निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस के लिए पार्टी देश से ऊपर है. कांग्रेस ‘नई मुस्लिम लीग’ बन गई है.

इस पूरे मामले में सरकार का कहना है कि देश में सरकारी कार्यक्रमों में ‘वंदे मातरम’ पूरा गाना चाहिए. मगर कांग्रेस सरकार के इस बात को उतना तवज्जो नहीं दे रही है. कांग्रेस का साफ कहना है कि वह अपने कार्यक्रमों में सिर्फ पहले दो छंद ही गाएगी और अपने पुराने फैसले का पालन करेगी. बुधवार को हुई सीडब्ल्यूसी की बैठक में कांग्रेस ने यह साफ कर दिया था.

कांग्रेस की देशभक्ति पर शक- BJP

इसको लेकर बीजेपी ने कांग्रेस पर हमला बोला है. उसने कांग्रेस पर राष्ट्रगीत के अपमान का आरोप लगाया है. बीजेपी प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी ने कहा कि ‘वंदे मातरम्’ को लेकर पास किया गया प्रस्ताव निंदनीय है. इस फैसले से कांग्रेस की देशभक्ति पर शक होता है. उन्होंने कहा कि कांग्रेस हमेशा खुद को आजादी की लड़ाई की एकमात्र पार्टी बताती थी, लेकिन इस फैसले ने वो दावा खत्म कर दिया.

‘कांग्रेस के लिए पार्टी देश से ऊपर’

इसके साथ ही सुधांशु त्रिवेदी ने यह भी कहा कि कांग्रेस ने इस बात पर चल रही अटकलों पर भी विराम लगा दिया है कि क्या वह आज की ‘नई मुस्लिम लीग’ बन गई है. 1937 में ‘वंदे मातरम’ को लेकर मुस्लिम लीग ने जो अड़ियल रवैया अपनाया था, ठीक वैसा ही रुख आज कांग्रेस अपना रही है, जबकि संसद ने इस पर कानून भी बना दिया है. कांग्रेस पार्टी को संविधान, संसद और देश से ऊपर मानती है.

What's your reaction?

Related Posts