छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में कांवड़ यात्रा के दौरान एक महिला पर कथित एसिड अटैक का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि यात्रा में शामिल महिला पर बाइक सवार युवकों ने हमला किया। इस घटना में महिला के साथ मौजूद दो बच्चे भी घायल हो गए।
घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। महिला और दोनों बच्चों को तत्काल इलाज के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार जारी है।
नंदिनी थाना क्षेत्र का मामला
पूरा मामला नंदिनी थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस हमले के पीछे की वजह और आरोपियों की पहचान समेत अन्य पहलुओं की पड़ताल कर रही है।
महिला का चेहरा बुरी तरह झुलसा
जानकारी के अनुसार पूरा मामला अरसनारा का है। जहां ग्राम अरसनारा और रेवलीडीह के बीच ग्रामीणों द्वारा कावंड यात्रा निकाली जा रही थी।
इसी में यात्रा में चल रही महिला पर एसिड से अटैक किया गया। सुनसान एरिया में इस वारदात को अंजाम दिया गया है। इस वारदात महिला के दोनों बच्चे भी चपेट में आए हैंं
बाइक सवार ने दिया अंजाम
यात्रा के दौरान मोटर सायकल पर सवार एक युवक आया और उसने घटना को अंजाम दिया। इसके बाद वह फरार हो गया। इसके बाद गंभीर रूप से घायल महिला और बच्चों को इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती किया गया है। इसके लिए नंदिनी थाना पुलिस सीसीटीवी कैमरा फुटेज के आधार पर जांच में जुटी है।


















