ब्रेकिंग खबरें

छत्तीसगढ़

रायपुर में घर में मिली 5 लोगों की लाश: पड़ोसियों की सूचना पर पहुंची पुलिस, 8 महीने पहले आए थे रहने

रायपुर के टिकरापारा इलाके में शुक्रवार देर रात एक ही घर से 5 लोगों के शव मिले हैं। घटना संजय नगर इलाके की बताई जा रही है। सूचना मिलते ही पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। शुरुआती जानकारी के मुताबिक परिवार करीब 8 महीने पहले ही इस मकान में रहने आया था।
कल शाम से नहीं खुला घर का गेट

टिकरापारा पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पड़ोसियों ने बताया कि कल शाम से घर का दरवाजा नहीं खुला है। घर के अंदर पांच लोगों के शव हैं। अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और प्रारंभिक जांच के बाद ही मौत के कारणों का खुलासा हो सकेगा। मामले की जांच जारी है।

What's your reaction?

Related Posts