ब्रेकिंग खबरें

राष्ट्रीयट्रेंडिंग

Delhi Chunav Result 2025 LIVE: केजरीवाल और मनीष सिसोदिया को पहली बार बढ़त, आतिशी अभी भी पीछे

Delhi Vidhan Sabha Chunav Result 2025: दिल्ली विधानसभा चुनाव के वोटों की गिनती जारी है. सबसे पहले पोस्टल बैलेट के मतों की गितनी हुई. इसके बाद ईवीएम मशीन के वोटों की काउंटिंग शुरू की गई. दिल्ली के शुरुआती रूझानों में बड़ा उलटफेर देखने को मिला. आम आदमी पार्टी को झटका लगा है. भारतीय जनता पार्टी ने बहुमत का आंकड़ा पार कर लिया. अरविंज केजरीवाल और मनीष सिसोदिया शुरू से पीछे चल रहे थे, हालांकि दो घंटे बाद दोनों नेताओं ने बढ़त बनाई है.

दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए मतगणना जारी है. राजधानी के चुनाव के शुरुआती रूझान में बीजेपी ने बहुमत का आंकड़ा पार कर लिया है. AAP के कई बड़े चेहरे पीछे चल रहे है. नई दिल्ली सीट से अरविंद केजरीवाल और जंगपुरा से मनीष सिसोदिया शुरुआत से पीछे चल रहे थे, दो घंटे पर केजरीवाल और मनीष सिसोदिया ने पहली बार बढ़त बनाई है. अरविंद केजरीवाल करीब 250 वोटों से आगे हो गए है. वहीं सीएम आतिशी अभी भी पीछे चल रही है. पटपड़गंज सीट से AAP प्रत्याशी अवध ओझा भी पीछे चल रहे है. इधर, शुरू से आगे चल रहे ग्रेटर कैलाश से सौरभ भारद्वाज भी पिछड़ गए है.

VIP सीटों का हाल

•          नई दिल्ली सीट – अरविंद केजरीवाल आगे, बीजेपी के प्रवेश वर्मा पीछे

•          कालकाजी सीट – सीएम आतिशी पीछे, बीजेपी के रमेश बिधूड़ी आगे

•          जंगपुरा सीट – AAP के मनीष सिसोदिया आगे, बीजेपी के तरविंदर सिंह पीछे

•          करावल नगर सीट – बीजेपी के कमिल मिश्रा आगे, AAP के मनोज पीछे

•          बिजवासन सीट – भाजपा उम्मीदवार कैलाश गहलोत आगे, आप प्रत्याशी जोगिंदर पीछे

•          ओखला सीट – AAP के अमानतुल्लाह खान पीछे, कांग्रेस की अरीबा खान पीछे, बीजेपी के मनीष चौधरी आगे चल रहे हैं.

•          ग्रेटर कैलाश सीट – आप के सौरभ भारद्वाज पीछे, भाजपा की शिखा राय आगे चल रही हैं.

What's your reaction?

Related Posts