ब्रेकिंग खबरें

छत्तीसगढ़अपराध

20 लाख रुपए का गांजा जब्त, दो तस्कर गिरफ्तार

महासमुंद: कोमाखान पुलिस व साइबर सेल ने टेमरीनाका के पास 20 लाख रुपए का 100 किलो गांजा के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया. मुखबिर से सूचना पर कोमाखान पुलिस और साइबर सेल की टीम टेमरीनाका के पास वाहनों की चेकिंग की. इस दौरान खरियार रोड ओडिशा की तरफ से उक्त ट्रक को रोककर ट्रक ड्राइवर और उसके साथी से पूछताछ की गई.

ड्राइवर ने अपना नाम मनोज गोंड़ पिता नगीना गोंड़ (34) थाना बाणे भास्कर नगर महाराष्ट्र और बगल में बैठे व्यक्ति वाहन स्वामी श्यामू पिता रज्जू गोंड़ (37) थाना थाणे ईस्ट मुंबई महाराष्ट्र का निवासी होना बताया.

पूछताछ में गोलमोल जवाब देने पर ट्रक की तलाशी ली गई. वाहन के पीछे डाला में कोयला भरा था. जिसे हटाकर देखने पर 8 प्लास्टिक बोरियां मिली. उसमें 100 किलो गांजा कीमती करीब 20,00,000 रुपए जब्त कर आरोपियों को गिरफ्तार कर पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है.

What's your reaction?

Related Posts