रायपुर। राजधानी रायपुर में वाहन चोरी की घटनाओं पर कार्रवाई करते हुए एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट तथा पंडरी थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने एक हिस्ट्रीशीटर वाहन चोर को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से चोरी की तीन दोपहिया वाहन तथा वारदात में प्रयुक्त एक बाइक सहित कुल चार वाहन, जिनकी अनुमानित कीमत करीब 2 लाख रुपये है, बरामद किए गए हैं।

पुलिस के अनुसार पुलिस उपायुक्त (क्राइम एवं साइबर) स्मृतिक राजनाला के निर्देशन में वाहन चोरी के मामलों में आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष टीम गठित की गई थी। टीम सीसीटीवी फुटेज, मुखबिरों की सूचना और तकनीकी विश्लेषण के आधार पर लगातार कार्रवाई कर रही थी।
इसी दौरान सूचना मिली कि थाना खरोरा का हिस्ट्रीशीटर अभिषेक राय उर्फ जीतू लगातार अलग-अलग दोपहिया वाहनों का उपयोग कर रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस ने विधानसभा क्षेत्र में घेराबंदी कर उसे टीवीएस ड्रीम योगा मोटरसाइकिल के साथ पकड़ लिया।
पूछताछ में पहले आरोपी पुलिस को गुमराह करता रहा, लेकिन सख्ती से पूछताछ करने पर उसने स्वीकार किया कि उसने अपने भाई के साथ मिलकर पंडरी थाना क्षेत्र स्थित बालाजी अस्पताल की पार्किंग से उक्त बाइक चोरी की थी। आरोपी ने यह भी कबूल किया कि दोनों भाई अपनी पल्सर बाइक से विभिन्न इलाकों में रेकी कर दोपहिया वाहन चोरी करते थे। चोरी के बाद वाहनों की पहचान छिपाने के लिए उनकी नंबर प्लेट भी बदल देते थे।
पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर चोरी की तीन दोपहिया वाहन और घटना में प्रयुक्त एक बाइक बरामद कर ली। गिरफ्तार आरोपी अभिषेक राय उर्फ जीतू थाना खरोरा का हिस्ट्रीशीटर है, जिसके खिलाफ वाहन चोरी, चोरी और डकैती समेत 15 से अधिक आपराधिक मामले पहले से दर्ज हैं। वह जिला दुर्ग के अंडा थाना क्षेत्र में दर्ज बैंक डकैती के एक मामले में भी जेल जा चुका है। पुलिस ने बताया कि इस मामले में आरोपी का भाई भी शामिल है, जो फिलहाल फरार है। उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार तलाश की जा रही है।
लोगों पर फैसला थोपना गलत
केजरीवाल ने कहा कि सरकार की ओर से यह तर्क दिया जा रहा है कि इथेनॉल के लिए बड़े पैमाने पर निवेश किया गया है, इसलिए इसका इस्तेमाल करना होगा। उन्होंने सवाल उठाया कि केवल निवेश होने के कारण किसी फैसले को जनता पर क्यों लागू किया जाए। उन्होंने कहा कि वाहन मालिक माइलेज में कमी, इंजन से जुड़ी परेशानियों और बढ़ते खर्च को लेकर सवाल उठा रहे हैं, लेकिन सरकार इन चिंताओं पर ध्यान नहीं दे रही है। केजरीवाल ने E20 के फैसले को लेकर जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई की मांग करते हुए तीखी टिप्पणी की।
केजरीवाल ने कहा कि नागरिकों को अपनी पसंद और जरूरत के अनुसार निर्णय लेने का अधिकार होना चाहिए। उन्होंने कहा कि सरकार को जनता की समस्याओं और आशंकाओं का समाधान करना चाहिए, न कि किसी नीति को जबरन लागू करना चाहिए। उन्होंने E20 के मुद्दे को लेकर संसद से सड़क तक विरोध जारी रखने की बात कही। केजरीवाल ने कहा कि उनकी पार्टी E20, NEET और अन्य मुद्दों पर सरकार के खिलाफ अपनी आवाज उठाती रहेगी।


















