ब्रेकिंग खबरें

मनोरंजनट्रेंडिंग

Housefull 5 Advance Booking: ‘हाउसफुल 5’ ने एडवांस बुकिंग में ही गाड़ दिए झंडे, चंद घंटों में ही कर ली छप्पर फाड़ कमाई, फिल्म में 1 नहीं दो-दो होंगे क्लाइमेक्स

Housefull 5 Advance Booking: ‘हाउसफुल 5’ इस साल की मोस्ट अवेडेट फिल्मों में से एक है। ‘हाउसफुल 5’ जल्दी ही सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है। फिल्म हाउसफुल 5 की एडवांस बुकिंग भी शुरू हो चुकी है। इसे इस साल की अब तक की सबसे बड़ी फिल्म माना जा रहा है। फैंस को भी इस मल्टी स्टारर फिल्म से काफी उम्मीदे हैं। फैंस की बेताबी इसके एडवांस बुकिंग कलेक्शन से ही देखी जा सकती है। एडवांस बुकिंग काउंटर खुलते ही टिकट धड़ल्ले से बिकने लगे।

बॉलीवुड सुपरस्टार अक्षय कुमार को एक बार फिर हाउसफुल की एक नई सीरीज में देखने के लिए फैंस काफी ज्यादा एक्साइटेड हैं। फिल्म में अभिषेक बच्चन और रितेश देशमुख भी लीड रोल में नजर आने वाले हैं। इस की सबसे एक्साइटेड बात ये है कि यह एक नहीं बल्कि दो अलग-अलग क्लाइमैक्स के साथ रिलीज होने वाली है। इस बदलाव का असर कमाई पर भी नजर आने वाला है। ‘हाउसफुल 5’ की एडवांस बुकिंग शुरू हो गई है। आइए जानें, फिल्म ‘हाउसफुल 5’ ने रिलीज से पहले कितनी कमाई की?

What's your reaction?

Related Posts