ब्रेकिंग खबरें

खेल

IND vs ENG : वैभव सूर्यवंशी ने T20I करियर की पहली पारी में कितने छक्के लगाए और कैसे हुए आउट? VIDEO

IND vs ENG: भारत और इंग्लैंड के बीच दूसरे टी20 मैच में टीम इंडिया के लिए 15 साल के वैभव सूर्यवंशी ने डेब्यू करके तमाम सुर्खियां बटोरीं. वैभव अब टीम इंडिया के लिए 15 साल की उम्र में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेलने वाले पहले खिलाड़ी बन गए हैं. वैभव जैसे ही मैदान में आए, तो फैंस ने तालियां बजाकर उनका स्वागत किया. इसके जवाब में वैभव ने जोफ्रा आर्चर की गेंद पर शानदार छक्का लगाकर सभी का अभिवादन भी किया. वैभव ने अपने टी20 अंतरराष्ट्रीय करियर की पहली पारी में 14 रन बनाए. आइए जानते हैं कि उन्होंने इस दौरान कितने छक्के लगाए.

वैभव सूर्यवंशी ने कितने छक्के लगाए?

वैभव सूर्यवंशी ने पारी का आगाज यानी मैच की पहली गेंद नहीं खेली और पहले ओवर में नॉन-स्ट्राइकर एंड पर रहे. अभिषेक शर्मा ने पहले ओवर की सभी गेंदें खेलीं. इसके बाद दूसरे ओवर में वैभव ने जोश टंग का सामना किया. वहीं तीसरे ओवर में जब वैभव पहली बार जोफ्रा आर्चर का सामना करने आए, तो उन्होंने फाइन लेग की दिशा में अपने अंतरराष्ट्रीय करियर का पहला छक्का लगाया. इसके बाद उन्होंने ओवर की अंतिम गेंद पर भी छक्का जड़ दिया. हालांकि, जब वैभव सेट नजर आने लगे थे, तभी विल जैक्स ने उन्हें पांचवें ओवर की पांचवीं गेंद पर अपना शिकार बना लिया. वैभव ने बड़ा शॉट लगाने का प्रयास किया, लेकिन उनका पैर क्रीज से बाहर निकल गया, जिस पर जोस बटलर ने तेजी से स्टंपिंग करते हुए उन्हें पवेलियन की राह दिखाई. इस तरह वैभव 10 गेंदों में दो छक्कों की मदद से 14 रन बनाकर आउट हो गए और उनकी डेब्यू पारी का अंत हो गया.

वैभव सूर्यवंशी ने दिलाई ठोस शुरुआत

वैभव सूर्यवंशी की पहली पारी में लगाए गए दोनों छक्कों का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. वैभव ने अपनी पारी से बड़ा प्रभाव डालने की कोशिश की और पहले ही मैच में अभिषेक शर्मा के साथ मिलकर 4.5 ओवर में 50 रन की मजबूत शुरुआत दिलाई. टीम इंडिया का पहला विकेट 50 रन पर गिरा. खबर लिखे जाने तक भारत ने 15 ओवर में तीन विकेट के नुकसान पर 145 रन बना लिए थे. वैभव के अलावा अभिषेक शर्मा ने 24 गेंदों में आठ चौकों और एक छक्के की मदद से 43 रन की पारी खेली. अब टीम इंडिया के बल्लेबाज इंग्लैंड के सामने दूसरे टी20 में 200 से अधिक का स्कोर बनाकर मैच पर अपनी पकड़ मजबूत करना चाहेंगे.

What's your reaction?

Related Posts