Indegene IPO: हेल्थकेयर सॉल्यूशन प्रोवाइडर इंडेजीन (Indegene) अगले हफ्ते अपने आईपीओ को लॉन्च करने वाली है. आईपीओ की पेशकश से पहले कंपनी ने इसका प्राइस बैंड तय कर लिया है. जो निवेशक इस आईपीओ में पैसा लगाना चाहते हैं, वह इसके बारे में कुछ जरूरी बातें जरूर जान लें-
कब खुलेगा आईपीओ?
Indegene का आईपीओ सब्सक्रिप्शन के लिए 6 मई, 2024 को खुलेगा और 8 मई को बंद हो जाएगा.
क्या है प्राइस बैंड?
Indegene IPO ने 2 रुपये की फेस वैल्यू वाले प्रति इक्विटी शेयर के लिए अपना प्राइस बैंड 430 रुपये से 452 रुपये के बीच तय किया है.
कितने रुपये जुटाना चाहती है कंपनी?
कंपनी की योजना फ्रेश इश्यू के माध्यम से 760 करोड़ रुपये जुटाने की है, जबकि होल्डर्स लगभग 1,081.75 करोड़ रुपये के शेयर पेश करेंगे, जिससे इश्यू का आकार 1,842 करोड़ रुपये हो जाएगा.
जानें कब अलॉट होंगे शेयर
कंपनी के शेयरों का अलॉटमेंट गुरुवार, 9 मई, 2024 तक हो सकता है.
कब होगी IPO लिस्टिंग?
Indegene IPO की लिस्टिंग बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) दोनों पर सोमवार, 13 मई, 2024 को होगी.
GMP संकेत
कंपनी का ग्रे मार्केट प्रीमियम (जीएमपी) 160 रुपये है, जो शेयर बाजारों में इंडिजीन के लिए 35 फीसदी की लिस्टिंग गेन का संकेत देता है.
कौन है लीड मैनेजर?
कोटक महिंद्रा कैपिटल कंपनी लिमिटेड, सिटीग्रुप ग्लोबल मार्केट्स इंडिया प्राइवेट लिमिटेड, जे.पी. मॉर्गन इंडिया प्राइवेट लिमिटेड, और नोमुरा फाइनेंशियल एडवाइजरी एंड सिक्योरिटीज (इंडिया) प्राइवेट लिमिटेड इंडेजीन आईपीओ के लिए बुक रनिंग लीड मैनेजर के रूप में काम कर रहे हैं. लिंक इनटाइम इंडिया प्राइवेट लिमिटेड कोइस मुद्दे के लिए रजिस्ट्रार के रूप में नियुक्त किया गया है.

















