ब्रेकिंग खबरें

ट्रेंडिंगतकनीकी

Instagram, Facebook और WhatsApp अब हो सकते हैं Paid? आ रहे नए सब्सक्रिप्शन प्लान

दिनभर सोशल मीडिया पर अपना वक्त बिताने वाले यूजर्स को तगड़ा झटका लग सकता है, क्योंकि दुनिया की सबसे बड़ी सोशल मीडिया कंपनियों में से एक Meta अब अपने प्लेटफॉर्म्स Instagram, Facebook और WhatsApp के लिए नए पेड सब्सक्रिप्शन प्लान लाने की तैयारी में है। अब तक ये ऐप्स पूरी तरह फ्री में इस्तेमाल किए जाते रहे हैं, लेकिन आने वाले समय में कुछ खास फीचर्स का इस्तेमाल करने के लिए यूजर्स को अलग से पैसे चुकाने पड़ सकते हैं। हालांकि कंपनी बेसिक फीचर्स को फ्री ही रखेगी।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, Meta Plus नाम से प्रीमियम सब्सक्रिप्शन लॉन्च कर सकती है। बताया जा रहा है कि Instagram Plus और Facebook Plus की कीमत करीब 3.99 डॉलर प्रति महीना हो सकती है, जबकि WhatsApp Plus के लिए लगभग 2.99 डॉलर मासिक शुल्क लिया जा सकता है। यानी भारतीय मुद्रा में यह कीमत लगभग 250 से 350 रुपये के बीच हो सकती है। यह कदम उन यूजर्स को ध्यान में रखकर उठाया जा रहा है जो सोशल मीडिया पर ज्यादा कंट्रोल, कस्टमाइजेशंस और एडवांस फीचर्स चाहते हैं।

यूजर्स को मिलेंगे एडवांस्ड फीचर्स

Instagram Plus और Facebook Plus में कई ऐसे फीचर्स मिल सकते हैं जो सामान्य यूजर्स के लिए अभी उपलब्ध नहीं हैं। इनमें यह जानने का विकल्प मिल सकता है कि आपकी स्टोरी कितनी बार दोबारा देखी गई। इसके अलावा यूजर्स को अनलिमिटेड ऑडियंस लिस्ट, लंबे समय तक स्टोरी लाइव रखने का ऑप्शन, पहचान छुपाकर स्टोरी देखने का विकल्प और प्रोफाइल को ज्यादा अट्रैक्टिव बनाने वाले कस्टम डिजाइन फीचर्स भी दिए जा सकते हैं। कंपनी एनिमेटेड रिएक्शंस और वीकली स्पॉटलाइट बूस्ट जैसे फीचर्स पर भी काम कर रही है, जिससे क्रिएटर्स को ज्यादा रीच मिलने की उम्मीद है।

पर्सनलाइज्ड होगा WhatsApp Plus

साथ ही WhatsApp के प्रीमियम वर्जन में पर्सनलाइजेशन पर ज्यादा ध्यान दिया जा सकता है। यूजर्स को कस्टम थीम्स, प्रीमियम स्टिकर्स, अलग रिंगटोन सेट करने और चैट्स को बेहतर तरीके से ऑर्गनाइज करने जैसे फीचर्स मिल सकते हैं। इसके साथ पिन चैट्स की सीमा भी बढ़ाई जा सकती है। यानी WhatsApp का अनुभव पहले से ज्यादा कस्टमाइजेबल और प्रीमियम बनाया जा सकता है।

इसलिए बड़ा बदलाव कर रहा है Meta

Meta का कदम केवल नए फीचर्स देने तक सीमित नहीं माना जा रहा। दरअसल कंपनी अब Artificial Intelligence और बड़े डाटा सेंटर से जुड़े प्रोजेक्ट्स पर बड़ा निवेश कर रही है। ऐसे में सिर्फ विज्ञापनों से होने वाली कमाई पर निर्भर रहने के बजाय कंपनी अब सब्सक्रिप्शन-बेस्ड मॉडल को भी मजबूत करना चाहती है। यही वजह है कि Meta लगातार नई पेड सर्विसेज और AI आधारित सुविधाओं पर काम कर रही है।

रिपोर्ट्स में यह भी कहा गया है कि कंपनी भविष्य में ‘Meta One’ नाम का एक बंडल सब्सक्रिप्शन प्लान भी ला सकती है। इसमें AI tools, क्रिएटर्स के लिए एडवांस्ड फीचर्स और बिजनेस यूजर्स के लिए प्रीमियम सेवाएं शामिल हो सकती हैं। अगर ऐसा होता है तो आने वाले वर्षों में सोशल मीडिया पर फ्री और पेड यूजर्स के बीच फीचर्स का बड़ा अंतर देखने को मिल सकता है।

What's your reaction?

Related Posts