ब्रेकिंग खबरें

छत्तीसगढ़

अंबिकापुर से लूटे गये 50 लाख रुपए के गहने ओडिशा में बरामद

ब्रह्मपुर (ओडिशा)। ओडिशा पुलिस ने लगभग 50 लाख रुपए कीमत के सोने-चांदी के गहने बरामद किए हैं, जिन्हें पिछले महीने छत्तीसगढ़ में एक जौहरी से लूटा गया था। अधिकारियों ने बताया कि रविवार को गंजाम जिले के सोराडा में एक आरोपी के बंद घर से 300 ग्राम सोना और 1.4 किलोग्राम चांदी के गहने बरामद किये गये तथा आगे की जांच के लिए छत्तीसगढ़ पुलिस को सौंप दिए गए। पुलिस ने बताया कि आरोपी अब भी फरार हैं।

अस्का के उपसंभागीय पुलिस अधिकारी सौरव रंजन प्रधान ने कहा, ‘हमने आरोपियों की पहचान कर ली है। उन्हें पकड़ने के लिए अलग-अलग ठिकानों पर तलाशी तेज कर दी गई है।’ छत्तीसगढ़ में सीतापुर थानाक्षेत्र के अंबिकापुर में 26 जुलाई को मोटरसाइकिलों से आये चार बदमाशों ने एक आभूषण कारोबारी से सोने-चांदी के गहनों से भरा बैग कथित रूप से छीन लिया, जब वह अपनी दुकान खोल रहे थे। प्रधान ने बताया कि इसके बाद छत्तीसगढ़ पुलिस ने आरोपी की पहचान करने के लिए घटना का सीसीटीवी फुटेज देश भर के थानों में भेजा। प्रधान ने कहा, ‘सीसीटीवी फुटेज की जांच के बाद हमें सत्यापित हो गया कि आरोपियों में से एक सोराडा का रहने वाला है।

हमें शक था कि लूटे गए गहने बेचने के बाद वह पैसे जमा करेगा, इसलिए हमने पिछले कुछ दिनों से उसके और उसकी पत्नी के बैंक लेनदेन पर नजर रखी।’ जब उनके बैंक खातों में कोई बड़ा लेनदेन नहीं दिखा, तो पुलिस को शक हुआ कि गहने शायद आरोपी के घर पर रखे गए होंगे और फिर उसे वहां छापा मारा। उपसंभागीय पुलिस अधिकारी ने कहा, ‘जब हम वहां पहुंचे तो घर पर ताला लगा हुआ था।

What's your reaction?

Related Posts