ब्रेकिंग खबरें

अपराधअन्य खबर

जज को बेटे का एनकाउंटर करने की धमकी

बलिया. जिला जज अशोक कुमार को फोन पर उनके लड़के के एनकाउंटर की धमकी देने से सनसनी फैल गई. बुधवार रात मुख्य प्रशासनिक अधिकारी अशोक कुमार उपाध्याय की तहरीर पर मामले में मुकदमा दर्ज किया गया. मोबाइल फोन के सहारे आरोपी तक पहुंचने का प्रयास किया जा रहा है. मुख्य प्रशासनिक अधिकारी ने तहरीर में बताया कि 10 दिसंबर की रात 8:52 बजे जिला जज के मोबाइल फोन पर व्हाट्सऐप वीडियो कॉल आया. कॉल करने वाला व्यक्ति पुलिस यूनिफॉर्म में था. उसने खुद को सदर थाने में तैनात बताया. उसने जिला जज को उनके लड़के का एनकाउंटर करने की धमकी दी.

मुख्य प्रशासनिक अधिकारी ने बताया कि जिला जज ने उसे अपनी आधिकारिक स्थिति का हवाला दिया. बावजूद इसके आरोपी उन्हें धमकी देता रहा. पुलिस ने तहरीर पर धमकी देने वाले अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया. इस संबंध में सीओ सिटी एसएन वैभव पांडेय ने कहा कि मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच- पड़ताल की जा रही है.

What's your reaction?

Related Posts