ब्रेकिंग खबरें

छत्तीसगढ़ट्रेंडिंगराजनीतिराष्ट्रीय

‘असम में कका फेल हुए…’: कांग्रेस के खराब प्रदर्शन पर राधिका खेड़ा का भूपेश बघेल पर तंज

असम में कांग्रेस के खराब प्रदर्शन को लेकर पार्टी के भीतर ही बयानबाजी तेज हो गई है। इसी क्रम में कांग्रेस नेता राधिका खेड़ा ने छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पर निशाना साधा है। राधिका खेड़ा ने टिप्पणी करते हुए कहा कि “असम में कका फेल हुए…”, जिससे राजनीतिक हलकों में नई बहस छिड़ गई है। उनका इशारा असम में कांग्रेस के कमजोर प्रदर्शन और चुनावी रणनीति पर सवालों की ओर माना जा रहा है। पार्टी के अंदरूनी सूत्रों के मुताबिक, विभिन्न राज्यों में लगातार खराब प्रदर्शन के बाद नेतृत्व और रणनीति को लेकर असंतोष की स्थिति बनी हुई है। हालांकि, इस बयान पर कांग्रेस की ओर से आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

असम में काका फेल हुए – राधिका खेड़ा

असम में कांग्रेस के खराब प्रदर्शन पर भाजपा प्रवक्ता राधिका खेड़ा ने भूपेश बघेल पर जमकर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि असम में कका फेल हुए. पिछली बार भी भूपेश बघेल को असम में भेजा गया था, हार मिली थी. इस बार भी भूपेश बघेल को असम भेजा गया फिर हार मिली. भूपेश बघेल और प्रियंका गांधी ने असम में पैसों से सीटों को बेचने का काम किया.

असम में बीजेपी ने किया कमाल

असम विधानसभा चुनावों के एग्जिट पोल और शुरुआती गिनती के रुझानों के मुताबिक भारतीय जनता पार्टी राज्य में अपना दबदबा फिर से कायम करती नजर आ रही है. गिनती के पहले घंटे में ही भाजपा लगभग 83 सीटों पर बढ़त बनाकर आगे निकल गई और कांग्रेस 27 सीटों पर आगे चल रही है. शुरुआती आंकड़े बीजेपी के नेतृत्व वाले एनडीए के लिए स्पष्ट बहुमत का संकेत दे रहे हैं. 

रायपुर में जश्न का माहौल

वहीं शुरुआती रुझानों में भारतीय जनता पार्टी (BJP) असम और पश्चिम बंगाल में मजबूत बढ़त बनाए हुए है. वहीं पुडुचेरी में भी एनडीए (NDA) की वापसी के संकेत मिल रहे हैं. चुनावी रुझानों में BJP की बढ़त के बीच राजधानी रायपुर स्थित जिला भाजपा कार्यालय एकात्म परिसर में जश्न का माहौल देखने को मिल रहा है.

What's your reaction?

Related Posts