ब्रेकिंग खबरें

राष्ट्रीयट्रेंडिंगराजनीति

Election Results 2026 LIVE: केरल में लेफ्ट का किला ढहा, बंगाल में TMC पिछड़ी; शाम को BJP मुख्यालय जाएंगे पीएम मोदी

Election Results :पश्चिम बंगाल और असम समेत पांच राज्यों में अब तस्वीर धीरे-धीरे लगभग साफ हो गई है। बंगाल में बीजेपी को प्रचंड जनादेश मिल रहा है। असम में बीजेपी हैट्रिक लगा रही है। बंगाल में बीजेपी कार्यकर्ताओं का जश्न शुरू हो गया है। केरल में यूडीएफ अच्छे अंतर के साथ आगे हो गई है और तमिलनाडु में ऐक्टर विजय की पार्टी टीवीके 100 से ज्यादा सीटों पर बढ़त बना चुकी है। यह डीएमके के लिए बड़ा झटका साबित हो रहा है। डीएमके तीसरे नंबर पर है। पुडुचेरी में फिर से एनडीए की सरकार रिपीट होती नजर आ रही है।

पश्चिम बंगाल में संवेदनशील माहौल देखते हुए मतगणना केंद्रों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। इस बार तमिलनाडु, केरल और पुडुच्चेरी में भी जमकर मतदान हुआ था। बंगाल की 293 सीटों के लिए 77 मतगणना केंद्रों पर गिनती हो रही है। मतगणना से पहले ही टीएमसी और बीजेपी ने एक दूसरे पर हेरफेर के आरोप लगाए थे। असम चुनाव में साफ तौर पर बीजेपी सरकार बनाती दिख रही है।

केरल में सत्ता परिवर्तन के संकेत
केरल में पारंपरिक मुकाबले में इस बार कांग्रेस नेतृत्व वाले यूडीएफ ने बढ़त बना ली है। शुरुआती रुझानों में यूडीएफ बहुमत के आंकड़े को पार करता दिख रहा है, जिससे वाम लोकतांत्रिक मोर्चा (LDF) का लंबे समय से बना दबदबा कमजोर पड़ता नजर आ रहा है। मुख्यमंत्री पिनराई विजयन के नेतृत्व वाली सरकार के लिए यह बड़ा झटका माना जा रहा है।

पश्चिम बंगाल में TMC को झटका
पश्चिम बंगाल में भी बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। शुरुआती रुझानों में भारतीय जनता पार्टी बढ़त बनाती दिख रही है, जबकि Mamata Banerjee की अगुवाई वाली तृणमूल कांग्रेस पिछड़ती नजर आ रही है। यदि ये रुझान नतीजों में बदलते हैं तो राज्य की राजनीति में ऐतिहासिक परिवर्तन संभव है।

असम में BJP की मजबूत स्थिति
असम में भारतीय जनता पार्टी ने अपनी पकड़ मजबूत बनाए रखी है। शुरुआती रुझानों में पार्टी बहुमत की ओर बढ़ती दिख रही है, जिससे राज्य में उसकी सरकार की वापसी लगभग तय मानी जा रही है।

तमिलनाडु में उभर रही नई राजनीति
तमिलनाडु में इस बार मुकाबला दिलचस्प होता जा रहा है। अभिनेता Vijay की पार्टी के उभार ने मुकाबले को त्रिकोणीय बना दिया है, जिससे पारंपरिक दलों के सामने नई चुनौती खड़ी हो गई है।

PM मोदी जाएंगे BJP मुख्यालय
रुझानों में बढ़त के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आज शाम BJP मुख्यालय जाकर पार्टी कार्यकर्ताओं से मिलने का कार्यक्रम है। इसे संभावित जीत के जश्न के साथ-साथ राजनीतिक संदेश के रूप में भी देखा जा रहा है।

असम, केरल, पुडुचेरी और तमिलनाडु के चुनाव परिणाम

असम में लगातार तीसरी बार बीजेपी हैटट्रिक लगा रही है। राज्य की 126 विधानसभा सीट से 722 उम्मीदवारों के चुनावी भाग्य को समेटे हुए इईवीएम, 35 जिलों के 40 मतगणना केंद्रों पर खोली गईं। राज्य में मतदान 9 अप्रैल को हुआ था, जिसमें 85.96 प्रतिशत मतदान हुआ था।

तमिलनाडु में सत्तारूढ़ DMK एक बदले हुए राजनीतिक परिदृश्य में चुनाव लड़ रही है, जहां उसके मुख्य प्रतिद्वंद्वी AIADMK के अलावा, अभिनेता और नेता विजय के नेतृत्व वाली तमिलगा वेत्री कषगम (TVK) और सीमान की एनटीके जैसी नई पार्टियां भी मैदान में हैं। डीएमके राज्य में लगातार दूसरी बार सत्ता में आने की उम्मीद कर रही है लेकिन टीवीके उन्हें झटका दे रही है। केरल यूडीएफ और पुडुचेरी में बीजेपी अच्छी बढ़त बनाए हुए है। चुनाव परिणाम के पल-पल के अपडेट् के लिए आप हमारे साथ जुड़े रहें…

केरल और तमिलनाडु में क्या है बीजेपी का हाल

केरल में इस बार बताया जा रहा था कि बीजेपी पांच के करीब सीटें जीत सकती है। चुनाव आयोग के आंकड़ों पर गौर करें तो केरल में बीजेपी का खाता भी नहीं खुल रहा है। यही स्थिति तमिलनाडु में भी है। यह बीजीपी के लिए दक्षिण में बड़ा झटका है। एडीएमके और बीजेपी के बीच गठबंधन को लेकर काफी खींचतान भी हुई थी। पुडुचेरी में एनडीए की सरकार जरूर बनेगी लेकिन बीजेपी दो ही सीटों पर आगे है।

चुनाव आयोग ने कितनी सीटों पर दिए हैं रुझान

चुनाव आयोग ने पश्चिम बंगाल में 294 सीटों में से 190 के रुझान दिए हैं। इनमें 121 सीटों पर बीजेपी आगे है और 71 सीटों पर ही टीएमसी बढ़त बना पाई है। तमिलनाडु की 234 में से 222 पर रुझान आए हैं। इनमें 104 सीटों पर टीवीके आगे है। एडीएमके 67 और डीएमके केवल 40 पर आगे चल रही है। असम की 126 में से 124 सीटों पर रुझान आ गए हैं। इनमें से 78 पर बीजेपी और केवल 24 सीट पर कांग्रेस आगे है। केरल में यूडीएफ गठबंधन अच्छा अंतर ले चुका है।

पश्चिम बंगाल में बीजेपी को मिल रहा प्रचंड जनादेश

पश्चिम बंगाल में बीजेपी को प्रचंड जनादेश मिलता दिख रहा है। अब तक के रुझानों में बीजेपी 165, टीएमसी 123 पर आगे चल रही है। वहीं असम में बीजेपी की सरकार बननी तय है। यहां बीजेपी 95, कांग्रेस 29 सीटों पर आगे है। केरल में 100 सीटों पर कांग्रेस गठबंधन और 39 ही सीटों पर लेफ्ट गठबंधन आगे हैे तमिलनाडु में तो बड़ा परिवर्तन होता दिख रहा है। यहां ऐक्टर विजय की पार्टी टीवीके 109 सीटों पर आगे चल रही है।

चुनाव आगोय के आंकड़े, पांचों राज्यों में क्या चल रहा

ECI Election Result 2026 Live: चुनाव आयोग के आंकड़ों में बीजेपी शतक के करीब 97 सीटों पर पहुंच गई है। वहीं टीएमसी 57सीटों पर ही है। असम की बात करें तो बीजेपी 78 सीटों पर आगे चल रही है। ऐसे में असम में 126 सीटों वाली विधानसभा में बीजेपी की सरकार पक्की है। रिपोर्ट के मुताबिक शाम को साढ़े 6 बजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दिल्ली में बीजेपी मुख्यालय में कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे।

झारग्राम सीट पर बीजेपी आगे

पश्चिम बंगाल की झारग्राम सीट पर बीजेपी को बढ़त मिल गई है। वहीं भबानीपुर सीट पर शुभेंदु अधिकारी आगे चल रहे हैं। अगर ममता बनर्जी चुनाव हार जाते हैं। वहीं तमिलनाडु में ऐक्टर विजय की पार्टी सबसे बड़ा दल बन रहा है। एग्जिट पोल डीएमके की वापसी की उम्मीद जता रहे थे जो कि सही साबित होता नहीं दिख रहा है।

गैर बीजेपी शासित प्रदेशों में तीनों सीएम पीछे

पश्चिम बंगाल, केरल और तमिलनाडु तीनों राज्यों के सीएम अपनी-अपनी सीट से पीछे चल रहे हैं। यह तीनों राज्यों में सत्ता परिवर्तन का बड़ा संकेत है। बंगाल की भबानीपुर सीट पर बीजेपी की शुभेंदु अधिकारी ममता बनर्जी के मुकाबले आगे चल रही हैं। आंकड़ों की बात करें तो पश्चिम बंगला में बीजेपी 157 सीटों पर आगे है और टीएमसी केवल 115 सीट पर बढ़त बना पाई है। असम की 126 में से 95 सीटों पर बीजेपी आगे है और 29 सीटों पर कांग्रेस आगे चल रही है। केरल में लेफ्ट गठबंधन 140 सीटों पर और कांग्रेस 93 सीट पर आगे है। तमिलनाडु में ऐक्टर विजय की पार्टी ने कमाल ही कर दिया है। उनकी टीवीएक 102 सीटों पर आगे है और एडीएमके गठबंधन 82 पर। सत्ताधारी डीएमके केवल 50 सीटों पर आगे है। पुडुचेरी में एनडीए 22 सीटों पर आगे चल रहा है।

पश्चिम बंगाल में सरकार बनाने का सपना बीजेपी लंबे समय से देख रही है। हालांकि इस बार उसका सपना साकार होता नजर आ रहा है। पहली बार बंगाल की सत्ता में बीजेपी का सूर्योदय हो रहा है। बंगाल में कोलकाता समेत कई जगहों पर बीजेपी के कार्यकर्ता जश्न मना रहे हैं। वहीं टीएमसी नेताओं को अब भी तस्वीर बदलने की उम्मीद है।

What's your reaction?

Related Posts